
1 / 6
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल 2026 को देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन एक बड़ी ज्योतिषीय घटना भी घट रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा, जिसके स्वामी वो खुद हैं. चलिए जानते हैं इस गोचर के ज्योतिष महत्व और राशियों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में.

2 / 6
19 अप्रैल 2026 को होने वाला शुक्र का गोचर ज्योतिष दृष्टि से खास है क्योंकि इस बार वो अपनी ही राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं. माना जाता है कि जब भी शुक्र ग्रह का अपनी राशि वृषभ में गोचर होता है तो वो अधिक बलवान हो जाते हैं. उनकी ऊर्जा पहले से बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में राशियों को लाभ व नुकसान अधिक होता है.

3 / 6
मिथुन राशि (Gemini)- अक्षय तृतीया पर होने वाले शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से मिथुन राशि वालों को अपनी कई समस्याओं का समाधान मिलेगा. आप पहले से ज्यादा अपने कारोबार पर ध्यान दे पाएंगे, जिसका नतीजा ये होगा कि मुनाफा कुछ ही समय में बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. इसके अलावा सही डाइट लेने से मामूली बीमारियां आपसे दूर रहेंगी.

4 / 6
सिंह राशि (Leo)- शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव से सिंह राशि वालों को लाभ होना निश्चित है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने से कर्ज चुकाने में सफल होंगे. इसके अलावा आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी से आप बचे रहेंगे. इस दौरान आर्थिक निवेश करने का मौका हाथ से न जाने दें.

5 / 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)- 19 अप्रैल 2026 को होने वाला शुक्र ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा. एक तरफ जहां आपको अपने बिगड़े रिश्ते को सुधारने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ सेहत में भी कुछ सुधार नजर आएगा. बीते कुछ दिनों की तरह इस दौरान भी आपको आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

6 / 6
धनु राशि (Sagittarius)- शुक्र गोचर के दौरान धनु राशि वालों को लाभ कमाने का शानदार अवसर मिलेगा. अगर आपको लग रहा है कि आपके रिश्ते खराब हो रहे हैं तो उन्हें समय देने से बात बन सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा उछाल आएगा. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)