
1 / 7
Aishwarya Desai: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं फिल्म का हाल ही में नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या देसाई नजर आ रही हैं. इस पोस्टर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ऐश्वर्या देसाई भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन गई हैं. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आने वाली ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?

2 / 7
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' के नए पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इस नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई ब्लैक सनग्लासेस लगाए हुए दिख रहे हैं.

3 / 7
वहीं ऐश्वर्या और विवेक की जोड़ी की तारीफ होने लगी. ऐश्वर्या देसाई पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस बिग बजट मूवी 'स्पिरिट' में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतती नजर आएंगी.

4 / 7
IMDb के अनुसार ऐश्वर्या देसाई एक अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. जो रणवीर सिंह के साथ भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. ऐश्वर्या रणवीर सिंह के साथ 'गली बॉय' में नजर आई थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस 'जीना इसी का नाम है' फिल्म में भी दिखाई दे चुकी हैं.

5 / 7
हालांकि अभी तक एक्ट्रेस को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी है, लेकिन 'स्पिरिट' के पोस्टर से ही वो ट्रेंड करने लगी हैं. इससे ये तो तय है कि फिल्म के रिलीज होने के बाद ऐश्वर्या देसाई की फैन फॉलोइंग में भी उछाल देखने को मिल सकता है.

6 / 7
बता दें 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर संदीप रेड्डी वांगा ने न्यू ईयर के मौके पर रिलीज किया था. पहले पोस्टर में प्रभास और तृप्ति डिमरी नजर आए थे. इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट तेज कर दी थी. वहीं अब दूसरे पोस्टर को देखकर अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

7 / 7
बता दें ये फिल्म मार्च 2027 को ईद के मौके पर रिलीज होगी. फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण शामिल थीं, लेकिन 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बाद उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया था. जिसके बाद दीपिका की जगह तृप्ति को कास्ट किया गया.