
1 / 6
OTT Latest Release: ओटीटी पर हाल ही में नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. होली की छुट्टियों में देखने के लिए ये फिल्में और सीरीज एक मजेदार चॉइस है. इस लिस्ट में आपको कोंकणा सेन शर्मा की 'एक्यूज्ड' से लेकर अनिल कपूर की 'सूबेदार' तक शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक बार नजर डालते हैं.

2 / 6
कोंकणा सेन शर्मा की 'एक्यूज्ड' फिल्म भी रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में एक्ट्रेस डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कोंकणा सेन शर्मा के साथ सुकांत गोयल, आदित्य नंदा और प्रतिभा रांटा भी लीड रोल में हैं.

3 / 6
साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'सीक्रेट स्टोरीज- रोसलिन' भी हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. सुमेश नंदकुमार के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरीज में संजना दीपू, विनीत और मीना जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

4 / 6
साउथ के साथ-साथ मराठी फिल्में भी अब ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं. 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' फिल्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में सचिन खेडेकर, कादंबरी कदम, एमे वाघ और प्राजक्ता कोली लीड रोल में हैं.

5 / 6
हॉरर थ्रिलर मूवी 'ब्लैक फोन 2' आज यानी 28 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में 4 साल पहले रिलीज किया गया था. वहीं अब फाइनली ये फिल्म भी ओटीटी की दुनिया पर राज करने आ गई है. वहीं इसमें आपको हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

6 / 6
अनिल कपूर की लेटेस्ट फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ-साथ मोना सिंह, आदित्य रावल, फैसल मलिक और राधिका मदान लीड रोल में हैं. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.