
1 / 5
Aadhaar Card New Rules: आधार कार्ड को लेकर उत्तर प्रदेश में एक नया नियम बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में मार्च महीने से आधार कार्ड से भी राशन मिल जाएगा। यानी राशन कार्ड धारक अब राशन डिपो से आधार कार्ड दिखाकर भी राशन ले सकेंगे। इस संबंध में सरकार का आदेश जारी हो गया है।

2 / 5
बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए नियम से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका राशन कार्ड खो गया है और राशन का वितरण हो रहा है तो वे आधार कार्ड दिखाकर राशन ले सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। रायबरेली के जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने भी नए नियम की पुष्टि की है। उन्होंने नए नियम के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी भी दी।

3 / 5
लोगों की शिकायत थी कि अकसर राशन कार्ड रखकर वे भूल जाते हैं और वह समय नहीं मिलता, जिस वजह से वे राशन लेने से चूक जाते हैं। गुम होने पर राशन कार्ड में समय लगता है, तब तक उन्हें आधार कार्ड से राशन लेने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसी शिकायत को दूर किया गया है। रोजी रोटी के लिए घर से बाहर या दूसरे शहर में आने-जाने वाले लोगों को भी इस नए नियम से काफी फायदा होगा।

4 / 5
बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार कराया है। राशन कार्ड को डिजिटल किया गया। राशन तोलते समय घपला न हो, इसलिए सभी डिपो पर इलेक्ट्रानिक तराजू इस्तेमाल होगा। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब सिग्नेचर की बजाय ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाया जाएगा। कालाबाजारी रोकने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया गया है। इससे राशन वितरण घोटालों से बड़ी राहत मिलेगी।

5 / 5
सरकारी आदेश के अनुसार, लोग आधार कार्ड नंबर बताकर भी राशन ले सकेंगे। क्योंकि आधार कार्ड नंबर सिस्टम में डालते ही राशन कार्ड नंबर वेरिफाई हो जाएगा। वहीं आधार कार्ड दिखाकर लोग पूरे भारत में कहीं से भी राशन ले सकते हैं। वहीं आधार कार्ड धारक 2 बार में अलग-अलग जगहों से भी राशन ले सकेंगे। पहले एक जगह पर एक ही बार में राशन मिलता था, लेकिन अब इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी।