
1 / 7
WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा. कई रेसलर्स आए और चले गए. इनमें से कुछ ही अपना बड़ा नाम बना पाए. कंपनी की टॉप चैंपियनशिप जीतना हर किसी का सपना होता है. कंपनी हमेशा उसके ऊपर ही निवेश करती है जो बिजनेस लाकर देता है. आज के समय में लंबे समय तक टाइटल अपने पास रखना किसी भी रेसलर के लिए मुश्किल है. फैंस भी ऐसा नहीं चाहते हैं. दो दशक पहले दिग्गजों ने बतौर चैंपियन लंबे समय तक कंपनी में राज किया. यहां हम आपको 6 स्टार्स के बारे में बताएंगे जो लंबे समय तक WWE चैंपियन रहे.

2 / 7
ब्रूनो सम्माटिनो को हर कोई जानता है. 1963 से 1971 तक चैंपियन रहे. सात साल से ज्यादा समय तक उन्हें कोई नहीं हरा पाया था. कुल 2803 दिन तक वो चैंपियन रहे. उनके इस रिकॉर्ड को आजतक कोई तोड़ नहीं पाया. फ्यूचर में भी ब्रूनो का रिकॉर्ड टूट पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

3 / 7
बॉब बैकलैंड का भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. 1978 से 1983 तक वो चैंपियन रहे थे. 2135 दिन तक उन्हें कोई हरा नहींं पाया था. द आयरन शेख ने बड़ी मुश्किल से उनके टाइटल रन का अंत कर अपने करियर में इतिहास रचा था. बॉब ने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया था.

4 / 7
हल्क होगन का 2025 में निधन हो गया था. WWE को टॉप पर ले जाने में होगन का बहुत बड़ा हाथ रहा. कंपनी ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया. 1984 से 1988 तक वो चैंपियन रहे थे. उनका टाइटल रन 1474 दिन तक चला था. उनके टाइटल रन का अंत आंद्रे द जायंट ने किया था. होगन का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है.

5 / 7
ब्रूनो सम्माटिनो ने अपने दूसरे WWE चैंपियनशिप रन में भी इतिहास रचा था. 1973 से 1977 तक वो चैंपियन रहे थे. उनके 1237 दिन के टाइटल रन का अंत सुपरस्टार बिली ग्राहम ने किया था. सम्माटिनो को हमेशा कंपनी ने पुश दिया. उन्होंने काम से भी फैंस को खूब प्रभावित किया.

6 / 7
पेड्रो मोरालेस ने भी रेसलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया. 1971 से 1973 तक वो चैंपियन रहे. उनका टाइटल रन 1027 दिन का था. स्टेन स्टासियाक ने उनके टाइटल रन का अंत किया था. मोरालेस ने अपने करियर में दिग्गजों को मात दी थी.

7 / 7
WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. रेंस 2022 से 2024 तक चैंपियन रहे थे. उनका टाइटल रन 735 दिनों का रहा था. कोडी रोड्स ने रेसलमेनिया 40 में उनके टाइटल रन का अंत किया था. रेंस कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं.