
1 / 6
WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. बिजनेस के मामले में कंपनी को तगड़ी सफलता मिली है. सऊदी अरब में हुआ रॉयल रंबल भी शानदार रहा. रोमन रेंस को तगड़ी सफलता मिली. कंपनी ने कुछ स्टार्स को बड़ा पुश दिया है. रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत भी हो गई है. अब एलिमिनेशन चैंबर की बारी है. WWE में मौजूदा समय में कुछ टीमें ऐसी हैं जिन्हें लगातार झटके लग रहे हैं. किसी को इंजरी की वजह से नुकसान हो रहा है. किसी में मनमुटाव देखने को मिल रहा है. यहां हम आपको पांच टीमों के बारे में बताएंगे जो 2026 की शुरुआत में ही बर्बाद हो गई हैं.

2 / 6
पॉल हेमन के द विज़न ग्रुप के लिए 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. ब्रॉन ब्रेकर टीम को लीड कर रहे थे. कुछ हफ्ते पहले उन्हें हर्निया की वजह से एक्शन से बाहर होना पड़ा. हाल ही में ब्रॉन्सन रीड भी बाइसेप्स में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए हैं. विज़न ग्रुप को तगड़ा झटका इस बार लगा है.

3 / 6
रिया रिप्ली और इयो स्काई की टीम ने अभी तक टैग टीम डिवीजन में बढ़िया काम किया. दोनों को नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने हराकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है. रिप्ली और स्काई आगे जाकर अलग हो सकती हैं.

4 / 6
जजमेंट डे ग्रुप भी बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है. फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच बन नहीं रही है. वहीं राकेल रॉड्रिगेज और लिव मॉर्गन के बीच भी तनाव देखने को मिला है. आगे जाकर इस टीम का टूटना पक्का है.

5 / 6
एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर ने 2025 में शानदार काम किया था. इस साल की शुरुआत दोनों के लिए कुछ खास नहीं रही है. वुमेंस रॉयल रंबल मैच में फ्लेयर ने ब्लिस को एलिमिनेट कर दिया था. दोनों के बीच बहुत मनमुटाव देखने को मिल रहा है. जल्द ही फ्लेयर और ब्लिस अलग हो सकते हैं.

6 / 6
द उसोज़ के जे उसो और जिमी उसो के लिए 2026 अभी तक खास नहीं रहा है. दोनों के पास वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है. जे के ऊपर बैकस्टेज किसी ने जानलेवा हमला कर दिया है. शायद वो कुछ समय तक नज़र नहीं आएंगे. हो सकता है कि अब दोनों स्टार्स को अपना टाइटल छोड़ना पड़े.