
1 / 6
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक बड़े टाइटल मैच का ऐलान भी हो गया है. 28 फरवरी को एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट भी होगा. WWE में मौजूदा समय में कुछ टीमें शानदार काम कर रही हैं. इन्हें फैंस का भी अच्छा समर्थन मिल रहा है. WrestleMania 42 से पहले कुछ बड़ी टीमें टूट सकती हैं. इस बात के संकेत भी मिल चुके हैं. यहां हम आपको पांच टीमों के बारे में बताएंगे जो बहुत जल्द टूटकर बिखर सकती हैं.

2 / 6
रिया रिप्ली और इयो स्काई कुछ महीनों से साथ काम कर रही हैं. दोनों अभी विमेंस टैग टीम चैंपियन भी हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक ये साथ नहीं रहने वाले हैं. WrestleMania 42 से पहले दोनों टाइटल हारकर अलग हो सकते हैं. कंपनी रिप्ली के सिंगल रन को पुश दे सकती है.

3 / 6
जे उसो और जिमी उसो का रीयूनियन दिसंबर 2025 में हुआ. दोनों ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती. जे का सिंगल रन अभी खत्म नहीं हुआ है. वो रेसलमेनिया का मेन इवेंट करना चाहते हैं. जिमी ने भी ऐसा ही कहा है. WrestleMania 42 से द उसोज़ भी अलग हो सकते हैं.

4 / 6
जजमेंट डे ग्रुप में भी चीजें सही नहीं चल रही हैं. लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज के बीच अनबन चल रही है. फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो भी एक राह पर नहीं हैं. WrestleMania 42 से जजमेंट डे का टूटना भी पक्का लग रहा है. फैंस को आने वाले हफ्तों में बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

5 / 6
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस के लिए 2025 शानदार रहा. दोनों ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती. फ्लेयर और एलेक्सा अब अकेले ही आगे बढ़ना चाहती हैं. इस बात के संकेत मिल चुके हैं. WrestleMania 42 से पहले दोनों स्टार अलग होकर सभी को चौंका सकते हैं.

6 / 6
द विजन ग्रुप में भी धीरे-धीरे तनाव बढ़ रहा है. आगे जाकर कोई किसी को भी धोखा दे सकता है. इस ग्रुप के पीछे एक मिस्ट्री अटैकर भी पड़ा हुआ है. ऑस्टिन थ्योरी कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. ऐसा लगता है कि WrestleMania 42 से पहले विजन ग्रुप भी टूट जाएगा.