
1 / 6
WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को होने वाला है. कंपनी ने चार बड़े मैच शो के लिए रखे हुए हैं. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें होंगी. इन दोनों मैचों के विजेता को रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच मिलेगा. ट्रिपल एच शो में बड़े सरप्राइज भी दे सकते हैं. पिछले साल द रॉक और जॉन सीना ने खूब बवाल मचाया था. मौजूदा समय में कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें आगे बढ़ाने की सख्त जरूरत है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो तगड़ा नुकसान हो सकता है. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच द्वारा Elimination Chamber 2026 में बड़ा पुश दिया जा सकता है.

2 / 6
एलए नाइट पिछले कुछ सालों से अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन ये चीज शायद ट्रिपल एच को दिख नहीं रही है. वो मौजूदा समय में वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं. फैंस भी इस चीज की मांग कर रहे हैं. द गेम को अब नाइट के बारे में सोचना चाहिए. हो सकता है कि इस बार वो उन्हें पुश दें. नाइट चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच के लिए जा सकते हैं.

3 / 6
बुकिंग के मामले में रैंडी ऑर्टन का भी काफी बुरा हाल है. 2025 तो उनके लिए बहुत खराब रहा है. इसके लिए ट्रिपल एच के ऊपर आरोप भी लगाए गए हैं. अब ट्रिपल एच अपनी गलती में सुधार कर सकते हैं. ऑर्टन चैंबर मैच का विजेता बनकर रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर का सामना कर सकते हैं.

4 / 6
2024 के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में एलेक्सा ब्लिस ने शानदार वापसी की थी. इसके बाद से ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही उनका जलवा दिखाई दिया है. अब वक्त आ गया है कि ट्रिपल एच ने उन्हें सिंगल पुश देना चाहिए. इस बार वो वुमेंस चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया में जेड कार्गिल का सामना कर सकती हैं. ट्रिपल एच उन्हें बड़ा पुश दे सकती हैं.

5 / 6
राकेल रॉड्रिगेज ने पिछले कुछ सालों में तगड़ी मेहनत की है. अब वुमेंस डिवीजन में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है. ट्रिपल एच इस बार उन्हें पुश दे सकते हैं. वो वुमेंस चैंबर मैच की विजेता बन सकती हैं. रेसलमेनिया में जेड कार्गिल के साथ उनका जबरदस्त मुकाबला हो सकता है.

6 / 6
फिन बैलर भी लंबे समय से वर्ल्ड टाइटल नहीं जीते हैं. पिछले कुछ सालों में टैग टीम डिवीजन में ही उनका जलवा देखने को मिला है. एलिमिनेशन चैंबर में सीएम पंक के खिलाफ उनका वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच होने वाला है. ट्रिपल एच वहां पर बैलर को बड़ा पुश दे सकते हैं. वो नए चैंपियन बन सकते हैं.