
1 / 6
Rohit Sharma-Virat Kohli Schedule 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. दोनों ही अब सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में रोहित-विराट खेलते हुए दिखाई दिए थे. अब वो आईपीएल में धूम मचाएंगे. इसके बाद दोबारा वो टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. बता दें कि 2026 में रोहित शर्मा और विराट कोहली 5 अलग-अलग टीमों से भिड़ने वाले हैं. आइए जानते हैं कि रोहित-विराट कब और किस टीम के खिलाफ 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे.

2 / 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया की जर्सी में अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. जून 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज होगी. 14, 17 और 20 जून को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. रोहित-विराट से इस सीरीज में बहुत उम्मीदें होंगी.

3 / 6
टीम इंडिया इसके बाद इंग्लैंड का दौरा करेगी. यहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैच देखने को मिलेंगे. 14 जुलाई को बर्मिंघम, 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लॉर्ड्स में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली इंग्लिश टीम के खिलाफ भी धमाल मचाना चाहेंगे.

4 / 6
वेस्टइंडीज टीम सितंबर-अक्टूबर में भारत का दौरा करने वाली है. इसी बीच भारत और वेस्टइंडीज तीन वनडे मैच खेलेंगे. अभी शेड्यूल सामने नहीं आया है लेकिन इस श्रृंखला में रोहित शर्मा और विराट कोहली धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे.

5 / 6
अक्टूबर-नवंबर 2026 के बीच भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. दोनों देशों के बीच टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का आयोजन होने वाला है. वनडे श्रृंखला में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑकलैंड, हैमिल्टन और क्रिस्टचर्च में भारत के तीन एकदिवसीय मुकाबलों का आयोजन होगा.

6 / 6
भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर 2026 में सीमित ओवरों की सीरीज का आयोजन होने वाला है. विराट कोहली और रोहित शर्मा 2026 में आखिरी बार घर पर वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. अभी तक वेन्यू सामने नहीं आए हैं लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर है कि दोनों दिग्गज भारतीय सरजमीं पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.