
1 / 5
WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. फैंस ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस वापसी करने वाले हैं. इसके अलावा तगड़े मैच भी होंगे. ट्रिपल एच शो को शानदार बनाने के लिए खास तोहफे दे सकते हैं. मौजूदा समय में कुछ स्टार्स वापसी की कगार पर हैं. रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत भी हो चुकी है. यहां हम पांच रेसलर्स की बात करेंगे जो आगामी Raw के एपिसोड में वापस आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

2 / 5
कुछ हफ्ते पहले हर्निया की सर्जरी के चलते इन-रिंग एक्शन से ब्रॉन ब्रेकर बाहर हो गए थे. इसके बाद से वो टीवी से बाहर चल रहे हैं. एलिमिनेशन चैंबर में सैथ रॉलिंस ने वापसी कर लोगन पॉल पर अटैक किया. Raw के आने वाले एपिसोड में ब्रेकर की वापसी हो सकती है.

3 / 5
रे मिस्टीरियो का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. इंजरी के कारण वो भी कुछ समय पहले एक्शन से बाहर हो गए थे. Raw के आगामी एपिसोड में गुंथर और ड्रेगन ली का मैच होने वाला है. वहां पर मिस्टीरियो वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

4 / 5
क्रिस जैरिको की वापसी के कयास भी लंबे समय से लगाए जा रहे हैं. रॉयल रंबल में भी उनकी एंट्री नहीं हुई है. WWE द्वारा अब बड़ा कदम उठाया जा सकता है. Raw के आगामी एपिसोड में जैरिको की धमाकेदार वापसी हो सकती है.

5 / 5
निकी बैला और ब्री बैला भी टीवी से गायब चल रही हैं. दोनों ने कहा है कि उनका अगला लक्ष्य चैंपियनशिप है. Raw के आगामी एपिसोड में दोनों आकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए दांव ठोक सकती हैं.