
1 / 6
Players Who Scored Century Retirement Match: क्रिकेट पूरी दुनिया में खेला और पसंद किया जाता है. कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अपने देश को ट्रॉफी जिताई. हमेशा ही क्रिकेटर्स का रिटायरमेंट मैच भावुक पल होता है. सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, कुमार संगकारा समेत कई सारे खिलाड़ियों के रिटायरमेंट ने फैंस की आंखे नम कर दीं. क्रिकेट इतिहास में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने रिटायरमेंट मैच में शतक जड़ा हो. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने अपने रिटायरमेंट/आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा.

2 / 6
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपना आखिरी वनडे मैच भारत के खिलाफ खेला. 1 मार्च 2026 को अपने रिटायरमेंट मैच में उन्होंने 158 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी ने वनडे क्रिकेट से उनकी विदाई को ऐतिहासिक बना दिया. वो दूसरी वुमेंस क्रिकेट बनीं, जिसने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा.

3 / 6
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर डेनिस अमिस ने 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में अपने आखिरी वनडे मैच में 108 रन की शानदार पारी खेली थी. वो इसी के साथ उन चुनिंदा क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने अपने डेब्यू और आखिरी वनडे, दोनों में शतक जड़ा.

4 / 6
वेस्टइंडीज के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेसमंड हाइनेस ने 1994 में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उनका आखिरी वनडे मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में आया था, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 115 रन की यादगार पारी खेली थी.

5 / 6
क्लास-जान वैन नूर्तविजक नीदरलैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप के दौरान ऐलान कर दिया था कि ये उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी मैच में नाबाद 134 रन की पारी खेली थी.

6 / 6
साउथ अफ्रीका की पूर्व क्रिकेटर जोहमारी लॉटेनबर्ग पहली महिला क्रिकेटर थीं, जिन्होंने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक जड़ा था. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगस्त 2007 में अपना अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला, जिसमें उन्होंने नाबाद 153 रन बनाए.