
1 / 6
IPL 2026 Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के लिए अब सभी टीमें तैयारी कर रही हैं. मेगा इवेंट 28 मार्च से शुरू हो सकता है. सभी 10 टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं. मेगा इवेंट से पहले मुंबई इंडियंस की टेंशन बढ़ गई है. टीम के 5 खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. ऐसे में छठा खिताब जीतने की नियत से उतरने वाली मुंबई के लिए ये अच्छी खबर नहीं है.

2 / 6
लिस्ट में तिलक वर्मा का नाम पहले नंबर पर है. तिलक ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक खेले गए मुकाबले में एक भी अर्धशतक नहीं जमाया है. वह बड़ी टीमों के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 6 मैच में 151 रन बनाए हैं.

3 / 6
दीपक चाहर को हाल ही में रणजी ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में मौका मिला था. लेकिन उन्हें चोट की वजह से बाहर होना पड़ा. दीपक का प्रदर्शन डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खराब रहा.

4 / 6
सूर्यकुमार यादव ने भी मुंबई इंडियंस के लिए टेंशन बढ़ा दी है. वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खासा कमाल नहीं कर सके. सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 139 के स्ट्राइक रेट के साथ धीमी बल्लेबाजी की है.

5 / 6
ट्रेंट बोल्ट भी खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका टी-20 में खेले गए 10 मैच में 8 विकेट झटके हैं.

6 / 6
रोहित शर्मा आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे. वह लंबे समय से बड़े मैच में नहीं खेल पाए हैं. इस लिहाज से उन्हें इस लिस्ट में रखा गया है.