
1 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 में मुकाबला होने वाला है. मैच जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में.

2 / 6
इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 22 मैचों में 142.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 693 रन बनाए हैं.

3 / 6
लिस्ट में दूसरा नाम विराट कोहली का आता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 मैच में 570 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 150.79 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है.

4 / 6
भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने 12 मैच में 408 रन बनाए हैं.

5 / 6
चौथे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम आता है. उन्होंने 16 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 397 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 65 रन है.

6 / 6
आखिरी नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने अब तक खेले गए 13 टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 353 रन बनाए हैं.