
1 / 8
T20 World Cup: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 4 विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर और इस लिस्ट में टीम इंडिया किस नंबर पर है.

2 / 8
Highest total in T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजाबानी में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रनों की जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है. गुरुवार, 26 फरवरी को चेपॉक स्टेडियम में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

3 / 8
254/4 का यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत का सबसे बड़ा स्कोर 218/4 था. इतना ही नहीं, टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है.

4 / 8
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम दर्ज है. श्रीलंकाई टीम ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ मैच में 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे. उस मैच में श्रीलंका ने केन्या टीम को सिर्फ 88 रनों पर समेट दिया था और 172 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

5 / 8
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब भारतीय टीम का नाम दर्ज हो गया है. भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन बनाए, जो भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर भी है.

6 / 8
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है. दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने 2026 में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे. उस मैच में वेस्टइंडीज ने 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

7 / 8
वहीं, चौथे नंबर पर आयरलैंड का नाम आता है. आयरलैंड ने 2026 में ओमान के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट में 5 विकेट पर 235 रन बनाए थे. उस मैच में ओमान की टीम 139 रन पर ऑलआउट हो गई और आयरलैंड ने 96 रनों से मैच अपने नाम किया था.

8 / 8
पांचवें नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट पर 230 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जबकि साउथ अफ्रीका ने उसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 229 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप का छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था.