
1 / 6
T20 World Cup Highest Score: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी को शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत ने 72 रनों से जीत हासिल करते हुए जिम्बाब्वे को हरा दिया. भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. आइए नजर डालते हैं टी-20 वर्ल्ड कप के 5 सबसे बड़े स्कोर पर.

2 / 6
साल 2007 में केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे. श्रीलंका द्वारा बनाया गया वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम है. इसे कोई भी टीम नहीं तोड़ पाई है.

3 / 6
वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. भारत ने इस मैच को 72 रनों से जीता और सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.

4 / 6
तीसरे नंबर पर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम वेस्टइंडीज है. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 254/6 रन बनाए थे.

5 / 6
ओमान के खिलाफ आयरलैंड ने टी-20 विश्व कप 2026 में 5 विकेट के नुकसान पर 235/5 रन बनाए थे. और ये चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि आयरलैंड और ओमान दोनों ही सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना सकीं.

6 / 6
साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 230/8 रन बनाए थे. ये टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. टी-20 वर्ल्ड कप 2016 का खिताब वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था.