
1 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ को करो या मरो मुकाबले में 196 रनों का पीछा करते हुए मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. भारत ने टी-20 विश्व कप में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. आइए टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के टॉप 5 रन चेज के बारे में जानते हैं.

2 / 6
टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज किया था. इंग्लैंड ने 230/8 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया था. ये मैच मंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.

3 / 6
दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है. साउथ अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208/2 रन बनाकर रन चेज किया था.

4 / 6
वहीं, तीसरा सबसे बड़ा रन चेज भारत ने 1 मार्च 2026 को अपने नाम किया, जब टीम इंडिया करो या मरो के मुकाबले में 196 रनों का पीछा कर रही थी. टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और सेमीफाइनल का टिकट भी कटाया.

5 / 6
चौथे नंबर पर यूएसए का नाम शामिल है. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कनाडा के खिलाफ यूएसए ने 3 विकेट के नुकसान पर 197/3 रन बनाकर मुकाबला जीता था.

6 / 6
वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 196/3 रन बनाकर मुकाबला जीता था. इस साल वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था.