
1 / 6
WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन शिकागो में 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को होने वाला है. फैंस और स्टार्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने चार बड़े मैच रखे हुए हैं. मेंस और वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच पर सभी की नजरें होंगी. जो भी जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. एलिमिनेशन चैंबर में ट्रिपल एच बड़े तोहफे देने के लिए तैयार है. पिछले साल ये शो बहुत ही जबरदस्त रहा था. इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. यहां हम पांच सरप्राइज की बात करेंगे जो Elimination Chamber 2026 में ट्रिपल एच फैंस को दे सकते हैं.

2 / 6
WWE Elimination Chamber 2025 में द रॉक ने खूब बवाल मचाया था. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. उनकी वजह से शो शानदार रहा. हैराने करने वाली बात है कि इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉक दिखाई नहीं दिए हैं. Elimination Chamber 2026 में वो आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

3 / 6
WWE Elimination Chamber 2026 में रोमन रेंस अचानक आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. ट्रिपल एच द्वारा उन्हें बुक किया जा सकता है. सीएम पंक वहां पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में रेंस आकर बवाल मचा सकते हैं.

4 / 6
WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. ट्रिपल एच इस बार एजे को चैंपियन बनाकर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.

5 / 6
कुछ हफ्तों से वीकली शोज में एक मिस्ट्री बॉक्स दिखाया जा रहा है. उसमें लिखा गया है कि उसे WWE Elimination Chamber 2026 में ही खोला जाएगा. हो सकता है कि इस बॉक्स के जरिए क्रिस जैरिको वापसी करें. ये सरप्राइज भी फैंस को मिल सकता है.

6 / 6
WWE Elimination Chamber 2026 में होने वाले चैंबर मैच में सभी को लग रहा है कि रैंडी ऑर्टन या कोडी रोड्स की जीत होगी. मामला कुछ अलग भी हो सकता है. एलए नाइट को विजेता बनाकर ट्रिपल एच सभी को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.