
1 / 7
Netflix Number one Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

2 / 7
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2026 की फिल्म 'एक्यूज्ड' है. जी हां, फिल्म 'एक्यूज्ड' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

3 / 7
1 घंटे 46 मिनट की इस फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म खूब पसंद की जा रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर बनी हुई है.

4 / 7
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, प्रतिभा रांटा और सुकांत गोयल जैसे स्टार्स ने कमाल का काम किया है. यही वजह है कि फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

5 / 7
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 4.4 की रेटिंग मिली है, लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है.

6 / 7
इसी के साथ अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी लंदन की एक काबिल और कामयाब सर्जन डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) की है.

7 / 7
फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) अपनी पार्टनर डॉक्टर मीरा (प्रतिभा रांटा) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे पूरी कहानी ही बदल जाती है. पूरी कहानी के लिए आप फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.