आपके नए घर को स्मार्ट होम बना देंगे ये 5 गैजेट्स, बड़े काम हैं ये टूल

आज का दौर टेक्नोलॉजी का है और नया घर सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल की शुरुआत होता है. अगर आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं, तो कुछ जरूरी गैजेट्स आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना सकते हैं. ये गैजेट्स न सिर्फ घर की सुरक्षा बढ़ाते हैं, बल्कि सफाई, सेहत और कम्फर्ट का भी पूरा ख्याल रखते हैं. फोटो गैलरी के लिए जानिए ऐसे 5 स्मार्ट गैजेट्स, जो नए घर में जरूर होने चाहिए.

home smart gadgets
1 / 6
home smart gadgets

Advertisment

2 / 6

1. स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम- घर की सुरक्षा आज पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो चुकी है. स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम आपको मोबाइल ऐप के जरिए घर पर नजर रखने की सुविधा देते हैं. कई सिस्टम ऐसे भी हैं जो बिना ड्रिलिंग के इंस्टॉल हो जाते हैं, यानी दीवार खराब करने की झंझट नहीं. कैमरा, मोशन सेंसर और अलर्ट फीचर के साथ आप कहीं से भी घर को मॉनिटर कर सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

2. रोबोट वैक्यूम क्लीनर- भागदौड़ भरी जिंदगी में रोजाना झाड़ू-पोछा करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. रोबोट वैक्यूम क्लीनर इस काम को खुद संभाल लेता है. बस एक बटन दबाइए और घर की सफाई अपने आप हो जाएगी. इससे समय भी बचेगा और फर्श हमेशा साफ-सुथरा रहेगा.

4 / 6

3. स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम- आज की स्मार्ट लाइट सिर्फ रोशनी देने तक सीमित नहीं हैं. इन्हें मोबाइल या वॉइस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है. मूड के हिसाब से लाइट का कलर और ब्राइटनेस बदली जा सकती है. पढ़ाई के लिए सॉफ्ट व्हाइट लाइट और पार्टी के लिए रंगीन लाइट, सब कुछ एक ही बल्ब से संभव है.

विज्ञापन

5 / 6

4. एयर प्यूरिफायर- खासतौर पर नॉर्थ इंडिया के शहरों में हवा की गुणवत्ता एक बड़ी समस्या बन चुकी है. एयर प्यूरिफायर घर के अंदर की हवा को साफ रखने में मदद करता है. यह धूल, धुएं और हानिकारक कणों को फिल्टर करके आपको और आपके परिवार को बेहतर सांस लेने का माहौल देता है.

6 / 6

5. एयर फ्रायर- अगर आप स्वाद के साथ सेहत से भी समझौता नहीं करना चाहते, तो एयर फ्रायर एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें बहुत कम या बिना तेल के खाना बनाया जा सकता है. स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स तक, कई तरह की रेसिपी आसानी से तैयार हो जाती हैं और किचन भी ज्यादा गंदा नहीं होता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन