Year Ender 2025: ये हैं इस साल के टॉप 5 मेकअप ट्रेंड्स, सालभर नहीं किए तो अब करके देख लीजिए ट्राई

Makeup Trends In 2025: साल 2025 में एक से बढ़कर एक मेकअप ट्रेंड्स देखने को मिले हैं. ऐसे में यहां जानिए इस साल के टॉप मेकअप ट्रेंड्स कौन से रहे जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है.

Year Ender 2025

ये मेकअप ट्रेंड्स रहे सबकी पसंद.

विज्ञापन

Year Ender 2025: साल 2025 जाने लगा है और ऐसे में इस साल को एक बार पीछे मुड़कर देखना तो बनता है. आज जानिए साल 2025 के बेस्ट मेकअप ट्रेंड्स कौन से रहे. इन मेकअप ट्रेंड्स (Makeup Trends 2025) को जेन जी और मिनेलियल्स सभी ने खूब पसंद किया. खासतौर से इंडियन मार्केट में इन ट्रेंड्स का डोमिंनेस देखने को मिला है. इस साल कुछ ट्रेंड्स बेहद नए थे कुछ ऐसे थे जिन्होंने कमबैक किया है. ऐसे में यहां देखिए साल 2025 के टॉप मेकअप ट्रेंड्स की लिस्ट.

साल 2025 के टॉप 5 मेकअप ट्रेंड्स

डुई ग्लो

Advertisment

जहां कई सालों से ग्लोबली ग्लास स्किन का ट्रेंड देखने को मिला है वहीं अपनी पैठ जमाई है डुई ग्लो लुक (Dewy Glow Look) ने. आम दिनों से लेकर शादी के दिन के लिए लड़कियां डुई ग्लो को चुन रही हैं. इसमें स्किन ग्लोइंग तो दिखती ही है साथ ही हाइड्रेटेड नजर आती है. ऐसा लगता है जैसे चेहरे पर बिना कुछ लगाए ही त्वचा अंदर से निखर रही है.

वाइन लिप्स

इस साल वाइन लिप्स या चेरी लिप्स का ट्रेंड खूब देखने मिला था. लड़कियों को वाइन की तरह बोल्ड रेड लिप्स बेहद पसंद आए. वाइन कलर पूरा साल ही ट्रेंड में रहा है. लिपस्टिक ही नहीं बल्कि नेल्स पर लगाने के लिए भी लड़कियों ने वाइन कलर को खूब चुना.

विज्ञापन

ब्लश बॉम्बिंग

आप इंस्टाग्राम पर मेकअप इंफ्लुएंसर्स को फॉलो करते हैं तो आपने सभी की मेकअप वेनिटी में एक या 2 नहीं बल्कि कई-कई ब्लश देखे होंगे. ब्लश बॉम्बिंग ऐसा ट्रेंड है जो इस साल खूब देखने को मिला. लड़कियों ने गालों पर एकसाथ अलग-अलग ब्रांड्स और फॉर्मुला के ब्लश तो लगाए ही साथ ही ब्लश को चेहरे पर कहां-कहां लगाना है इसके भी नहीं तरीके सीखे-सिखाए.

विज्ञापन

लाइट मेकअब बेस

इस साल हैवी फाउंडेशन के बजाए लड़िकयों ने लाइट बेस पर ज्यादा ध्यान दिया है. बहुत सी लड़कियों ने हैवी फाउंडेशन को बाय कहकर सिर्फ कंसीलर से अपना लुक पूरा किया. सिर्फ कंडीशन से मेकअप बेस बेहद लाइट और खूबसूरत नजर आता है.

विज्ञापन

नेचुरल ब्राउज

कई सालों से बोल्ड ब्राउज का ट्रेंड चल रहा था लेकिन इस साल नेचुरल लुकिंग आईब्राउज (Natural Brows) की वापसी हुई है. हैवी ब्राउज पेंसिल का इस्तेमाल करने के बजाय ब्राउन पाउडर से लड़कियों ने ब्राउज सेट कीं. इससे चेहरे पर सिर्फ आइब्रो ही नहीं चमकती लेकिन फिर भी हाइलाइट हो जाती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ