---विज्ञापन---

वो 5 फूड जो दही के साथ खाने पर बनेंगे ‘जहर’, 4 बीमारियां घेर लेंगी आपको

Food Combination Side Effects: दही और घी दोनों हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट हैं। मगर क्या दोनों को साथ खाया जा सकता है? जानिए।

---विज्ञापन---

Food Combination Side Effects: दूध और दूध से बनी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। दही का रोजाना सेवन पाचन शक्ति को मजबूत करता है। घी शरीर को कई प्रकार के अन्य लाभ देता है। पर क्या इन दोनों आइटम्स को साथ खा सकते हैं? जानिए अगर हम इन दोनों चीजों को साथ खाएंगे तो क्या होगा।

दही और घी दोनों गुणकारी होते हैं, सबसे पहले इनके लाभों के बारे में जान लेते हैं।

दही के फायदे

---विज्ञापन---

दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। दही खाने से शरीर में ऐसे एंजाइम्स की पूर्ति होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने का काम करते हैं। रोजाना 1 कटोरी दही खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। दही खाने से इम्यूनिटी स्ट्रान्ग होती है। दही में कैल्शियम होता है, जो हमारे दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दही शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करता है।

ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस

---विज्ञापन---

घी के फायदे

रोजाना घी खाने से हृदय रोगों से बचा जा सकता है। घी खाने से आप सेहतमंद रहते हैं। रोजाना 1 चम्मच घी खाने से आपको रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। पर क्या दही और घी साथ खाया जा सकता है?

---विज्ञापन---

दही और घी साथ क्यों नहीं खा सकते हैं?

दही और घी को साथ खाना आयुर्वेद में वर्जित है। भले ही दोनों दूध से बने आइटम्स हैं, मगर इन दोनों की तासीर अलग है। दही का ताप ठंडा होता है, वहीं, घी शरीर को गर्माहट पहुंचाती है। इन दोनों को साथ खाने से पाचन की समस्याएं हो सकती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कुछ लोगों को जब भी वे घी के बने पराठों को दही के साथ खाते हैं तो उसके बाद उन्हें ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के अंदर दोनों चीजों को साथ पचने में समस्या आती है।

---विज्ञापन---

दही-घी खाने के नुकसान

  • दुरुस्त पाचन
  • हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल
  • हृदय रोग
  • स्किन एलर्जी

दही के साथ और क्या नहीं खाना चाहिए?

  • दही के साथ खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। जैसे:- नींबू और संतरा।
  • दही के साथ टमाटर खाना भी नुकसानदायक होता है।
  • दही और खरबूजे को भी आयुर्वेद में साथ खाने से मना किया गया है।
  • दही के साथ पनीर और करेला भी नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- खीरे-टमाटर का सलाद रोज खाना भी पड़ सकता है भारी! जानें नुकसान

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2024 12:28 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola