World Toilet Day: बार-बार गंदा हो जाता है टॉयलेट? इन टिप्स से पूरा दिन रहेगा फ्रेश और साफ

Toilet Cleaning Hacks: घर का टॉयलेट साफ और फ्रेश रखना बेहद जरूरी है. बार-बार गंदा होने वाले टॉयलेट को पूरे दिन साफ रखना बहुत ही मुश्किल काम है. लेकिन ये आसान हैक्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं.

Toilet Ko Kaise Clean Kare

टॉयलेट को बैक्टीरिया से कैसे दूर रखें? Image Credit- Freepik

Toilet Ko Kaise Clean Kare: 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है. इस दिन टॉयलेट की साफ-सफाई पर जोर दिया जाता है. क्योंकि टॉयलेट ऐसी जगह है जिसे हर घंटे साफ रखना जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो घर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं. क्योंकि टॉयलेट में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी चप्पल के जरिए घर के अंदर चले जाते हैं. इसका असर सबसे ज्यादा बच्चों को होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप टॉयलेट की सफाई पर खास ध्यान दें. इसे साफ रखने के लिए आप टॉयलेट क्लीनर, माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल, टॉयलेट टैबलेट या फ्रेशनर लगाना आदि का इस्तेमाल करें. बाकी हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करके भी टॉयलेट को साफ रखा जा सकता है.

विज्ञापन

वर्ल्ड टॉयलेट डे क्यों मनाया जाता है?

आज के दिन यानी 19 नवंबर के दिन वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जाता है. ये एक तरह का ग्लोबल इवेंट है, जिसमें सैनिटेशन क्राइसिस को कम करने पर बात की जाती है. इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2013 में आधिकारिक तौर पर की थी, ताकि लोग टॉयलेट की सफाई पर भी ध्यान दें.

विज्ञापन

टॉयलेट को साफ रखने के हैक्स

  • टॉयलेट साफ रखने के लिए एक नियम बनाएं, ताकि घर के सभी लोग इसे फॉलो करें और टॉयलेट को गंदा ना करें.
  • सफाई के लिए अच्छी चीजों का इस्तेमाल करें जैसे- अच्छे ब्रश, अच्छे टॉयलेट क्लीनर और अच्छे पेपर आदि.
  • टॉयलेट से बदबू दूर करने के लिए आप ब्लीच की गोली को फ्लश टैंक के अंदर डाल दें.
  • सीट को साफ करने के लिए कॉटन या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें.

टॉयलेट को पूरे दिन बैक्टीरिया से कैसे दूर रखें?

  • बैक्टीरिया साफ टॉयलेट सीट पर भी पैदा हो सकते हैं. इसलिए आप फ्लश करते वक्त टॉयलेट का ढक्कन बंद कर दें.
  • टॉयलेट को छुने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से धोएं, ताकि गंदगी साफ होती रहे.
  • टॉयलेट के अंदर बाहर के चप्पल ना लेकर जाएं, क्योंकि इससे गंदे बैक्टीरिया पूरे घर में फैल सकते हैं.

टॉयलेट को खुशबूदार कैसे बनाएं?

खुशबू के लिए आप लैवेंडर का तेल का इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको एक कॉटन का इस्तेमाल करना होगा, जिसे तेल में डालकर टॉयलेट के पास रखना होगा. आप इसकी लोई बनाकर भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ