क्या पीले दांत फिर से सफेद हो सकते हैं? एक्सपर्ट ने कहा टूथपेस्ट में मिलाकर लगा लें ये चीज, चमक जाएंगे Yellow Teeth

Yellow Teeth Home Remedies: अगर आपके दांत भी गंदे, सड़े और पीले नजर आते हैं तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. मनोज दास के बताए टिप्स आपके काम आ सकते हैं. यहां जानिए किस तरह पीले दांतों को एकबार फिर मोतियों सा सफेद बनाया जा सकता है.

Yellow teeth

दांतों का पीलापन कैसे हटाएं, जानिए यहां.

Danto Ka Pilapan Kaise Hataye: सभी चाहते हैं कि जब वो मुस्कुराएं तो उनके दांत सफेद मोतियों से चमकते हुए (White Teeth) दिखें. चेहरे की खूबसूरती में आखिर दांतों का भी बड़ा रोल होता है. लेकिन, अक्सर ही दांतों की सही तरह से देखरेख ना करने से या किसी और कारण से दांत पीले (Yellow Teeth) और गंदे नजर आने लगते हैं. इन पीले दांतों के कारण किसी के सामने मुस्कुराने में भी अक्सर झिझक होने लगती है और व्यक्ति को शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए एक्सपर्ट किस नुस्खे के बारे में बता रहे हैं. नेचुरोपैथ एक्सपर्ट डॉ. मनोज दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरह घर पर ही नेचुरली पीले दांतों को साफ और चमकदार बनाया जा सकता है. आप भी आजमाकर देख लीजिए एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा.

विज्ञापन

दांतों का पीलापन कैसे हटाएं | Daant Saaf Karne Ka Tarika

नेचुरोपैथ डॉ. मनोज दास ने कहा कि दांतों का पीलापन साफ करने के लिए आपको अपने टूथपेस्ट में रसोई की 2 से 3 चीजें मिलानी हैं जिससे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकदार नजर आते हैं सो अलग. सबसे पहले किसी भी ब्रांड का 2 चम्मच टूथपेस्ट लें और उसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर, आधा चम्मच नारियल का तेल, एक नींबू का रस और 2 से 3 लौंग के दाने पीसकर डालें और अच्छे से मिला लें.

विज्ञापन

इस तैयार पेस्ट (Homemade Toothpaste) को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें और रोजाना इससे दांतों की सफाई करें. इसे दांतों पर लगाकर 5 से 7 मिनट तक मलें और फिर धोकर मुंह साफ कर लें. आपको हफ्तेभर में ही असर दिखने लगता है. इसे आप लगभग 15 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं और दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. नेचुरोपैथ (Naturopath) की सलाह है कि 3 साल से छोटे बच्चे को इसका इस्तेमाल ना करवाएं.

विज्ञापन

इस होममेड टूथपेस्ट के क्या हैं फायदे

  • एक्सपर्ट ने बताया कि इस होममेड टूथपेस्ट में कॉफी का इस्तेमाल किया गया है जिसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो दांतों को बेहतर तरह से पॉलिश करने में मदद करता है. इसमें टूथपेस्ट डाला जाता है जिसमें झाग बनाने वाले कंपोनेंट्स होते हैं जो दांतों पर जमे टार्टर या गंदगी को सॉफ्ट करता है और कॉफी पाउडर (Coffee Powder) इसे निकालने में मदद करता है.
  • इस मिश्रण में नारियल का तेल (Coconut Oil) भी मिलाया जाता है जो इस मिश्रण को फिसलने वाला बना देता है जिससे दांतों में चमक आती है और मसूड़ों में जमा कालापन साफ होता है. नारियल का तेल काले मसूड़ों को फिर से गुलाबी बनाता है.
  • नींबू का रस नेचुरल ब्लीचिंग गुणों के कारण दांतों के पीलेपन को अच्छी तरह से हटा देता है. आखिर में लौंग का पाउडर मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करता है. इससे पायरिया जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें- कौन सी दाल खाने से ज्यादा गैस बनती है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ऐसे खाएंगे Pulses तो नहीं फूलेगा पेट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ