International Men's Day Gift Ideas 2025: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर देना है कुछ खास, ये 5 गिफ्ट आइटम्स कर सकते हैं खुश 

International Men’s Day Gifting Ideas: पुरुष दिवस पर आप पापा, भाई, दोस्त या पार्टनर को कुछ स्पेशल और सोच-समझकर चुनिंदा गिफ्ट्स देकर हैरान कर सकते हैं. नीचे दिए गए आइडियाज से आप इंसपायर हो सकते हैं.

International Men's Day Gift Ideas

यहां कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जो किसी भी पुरुष के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

International Men’s Day Gift Ideas for Father, Boyfriend or Brother: 19 नवंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है. यह दिन खासतौर से पुरुष के लिए होता है, ऐसे में आप अपने करीबी को गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं. गिफ्ट्स मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन कई बार हमारे समझ नहीं आता कि ऐसा क्या लिया जाए जो हमारे करीबी को समझ आ जाए. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर अगर आप भी पापा, भाई, दोस्त या पार्टनर को एक प्यारा-सा गिफ्ट देकर उन्हें स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है. यहां कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं, जो किसी भी पुरुष के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर इन गिफ्ट्स से करें घर के मेन्स को खुश | International Men’s Day Gifting Ideas In Hindi

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

आप अपने खास को स्पेशल फील कराने के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट भी दे सकते हैं. इसके लिए फोटो प्रिंटेड शर्ट, मग या वॉल फ्रेम आदि दे सकते हैं. अगर आपके स्पेशल वन को बैग पसंद है तो कस्टमाइज्ड बैग को भी दिया जा सकता है.

विज्ञापन

स्किनकेयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स

स्किनकेयर हैम्पर जिसमें सभी चीजों को शामिल किया जा सकता है जैसे- शेविंग किट या स्किन केयर प्रोडक्ट्स आदि. आप अपने बजट के हिसाब से चीजें सेलेक्ट कर सकते हैं. अगर आपके स्पेशल वन को परफ्यूम पसंद है तो इसे भी हैम्पर में रखा जा सकता है.

फिटनेस और हेल्थ गिफ्ट्स

पुरुष दिवस पर पार्टनर को फिटनेस किट का तोहफा भी दिया जा सकता है. वैसे भी पुरुष को फिटनेस और हेल्थ से रिलेटेड चीजें काफी पसंद आती हैं. आप जिम का सामान भी दे सकते हैं जैसे- योगा मैट और वर्कआउट गियर आदि.

विज्ञापन

हैंडमेड और DIY गिफ्ट्स

अगर आपका बाहर से कुछ खरीदने का बजट नहीं है तो घर पर कुछ बनाकर भी दिया जा सकता है. वैसे तो यह आपके पार्टनर की पसंद कर निर्भर करेगा. लेकिन अगर आप चाहें तो क्यूट लव लेटर,  फूल और चॉकलेट भी दे सकते हैं.

कपड़े करें गिफ्ट

कपड़े देना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप सर्दियों में गर्म रखने के लिए आरामदायक स्वेटर या हूडी दे सकते हैं. यह स्टाइल और कम्फर्ट दोनों देता है. वरना आप शर्ट या टी-शर्ट को भी सेलेक्ट कर सकते हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ