World Emoji Day: इमोजी प्रिंट्स से बदल रहा है स्टाइल, देखें कौन-कौन सी चीजें हैं ट्रेंड में

आज के समय में इमोजी का उपयोग सिर्फ मैसेज तक ही सीमित नहीं रह गया है। यह रोजाना की लाइफस्टाइल में लोगों के बीच काफी ज्यादा छाए हुए हैं। आजकल इमोजी ट्रेंड को लोग कई तरह से फॉलो कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे चल रहा है इमोजी का यह ट्रेंड।

World Emoji Day: इमोजी प्रिंट्स से बदल रहा है स्टाइल, देखें कौन-कौन सी चीजें हैं ट्रेंड में

World Emoji Day: इमोजी अब सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फैशन की दुनिया में भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं। आजकल इमोजी का इस्तेमाल कपड़ों, एक्सेसरीज, बैग्स, शूज और यहां तक कि नेल आर्ट में भी किया जा रहा है। ये छोटे-छोटे इमोजी डिजाइन अब स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी को इमोजी प्रिंटेड चीजें काफी पसंद आ रही हैं। यह ट्रेंड फैशन को मजेदार और फ्रेश लुक देता है। इससे यह साफ है कि इमोजी अब केवल भाव व्यक्त करने का जरिया नहीं, बल्कि फैशन और स्टाइल का हिस्सा भी बन चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि किन चीजों पर इमोजी ट्रेंड छाया हुआ है।

विज्ञापन

पिलो पर इमोजी डिजाइन

आजकल मार्केट में इमोजी पिलो काफी चलन में हैं, जिन्हें बच्चे बहुत शौक से खरीदते हैं। ये पिलो या कुशन कमरे को फंकी और क्यूट लुक देते हैं, खासकर बच्चों और टीनएजर्स के बीच ये बहुत पॉपुलर हैं।

विज्ञापन

कप और मग्स पर इमोजी प्रिंट

Image Source Freepik

आपने देखा होगा कि आजकल चाय या कॉफी के कप पर इमोजी प्रिंट बनने लगे हैं। ये कप न केवल देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि गिफ्ट के तौर पर भी बहुत पसंद किए जाते हैं।
बच्चे और युवा ऐसे कप्स को खरीदना बहुत पसंद करते हैं।

विज्ञापन

बुक कवर और इमोजी स्टिकर

ऐसे बहुत से बच्चे हैं जो अपनी स्कूल बुक्स में इमोजी स्टिकर्स लगाते हैं या इमोजी प्रिंटेड बुक कवर इस्तेमाल करते हैं। ये किताबों को आकर्षक बनाते हैं और पढ़ाई को थोड़ा मज़ेदार बना देते हैं।

कीचेन में इमोजी डिजाइन

Image Source Freepik

विज्ञापन

आजकल बच्चों को कीचेन का बहुत शौक होता है। वे इन्हें अपने बैग, पर्स आदि पर लगाते हैं। इमोजी वाले कीचेन बहुत क्यूट और स्टाइलिश होते हैं, और गिफ्ट के तौर पर भी दिए जाते हैं।

फैशन ईयररिंग्स में इमोजी लुक

फैशन ईयररिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इमोजी शेप में ईयररिंग्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं। ये हल्के और स्टाइलिश होते हैं, जो कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट हैं।

विज्ञापन

इमोजी लॉकेट और पेंडेंट

इमोजी डिजाइन में लॉकेट या पेंडेंट आजकल फैशन में नया ट्रेंड बन गए हैं। ये सिंपल लेकिन यूनिक होते हैं और गिफ्ट के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हैं।

कार इंटीरियर में इमोजी टच

Image Source Freepik

विज्ञापन

बहुत से लोग अपनी कार के इंटीरियर में भी इमोजी टच देना पसंद करते हैं। इससे कार का अंदरूनी लुक फंकी और फ्रेश लगता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ