Work Stress: आजकल लगभग हर कोई ऑफिस के तनाव के कारण परेशान रहता है, खासकर महिलाएं, क्योंकि उन्हें घर और ऑफिस दोनों के बीच बैलेंस बनाए रखना पड़ता है। ऑफिस के तनाव को दूर करना आज के दौर में बहुत ज़रूरी है, वरना यह मानसिक और शारीरिक दोनों सेहत पर असर डाल सकता है। ऐसे में कभी-कभार तनाव किसी भी नौकरी का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन लगातार चिंता कामकाज में बाधा डालती है। ऑफिस के तनाव को दूर करना आज के दौर में बहुत जरूरी है। वहीं, भारतीय मनोरोग सोसायटी (IPS) के अनुसार, भारत में 45 प्रतिशत तक कामकाजी पेशेवर चिंता के लक्षणों की रिपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर केवीआर अस्पताल, काशीपुर के नियोनेटोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक्स के एचओडी डॉ. कुशल अग्रवाल क्या सुझाव देते हैं?
दिन की अच्छी शुरुआत करें
सुबह की शुरुआत शांत और पॉजिटिव तरीके से करें- मेडिटेशन, हल्की एक्सरसाइज या वॉक पर जाएं। नाश्ता हेल्दी और टाइम पर करें, इससे एनर्जी बनी रहती है और मूड भी अच्छा रहता है।
ये भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, जानें उनका रुटीन
काम को प्राथमिकता दें
एक To-Do List बनाएं और सबसे जरूरी काम पहले करें। बाद में किसी भी काम को करने की आदत को छोड़े और डेलिगेशन सीखें।
ब्रेक लेना न भूलें
हर 1 से 2 घंटे में 5 से 10 मिनट का ब्रेक लें। चाय-पानी पीएं, आंखें बंद करें या थोड़ा टहलें। इससे माइंड रिफ्रेश होता है और फोकस बना रहता है।
म्यूजिक थेरेपी
लंच ब्रेक या घर जाते समय सॉफ्ट म्यूजिक सुनें, इससे तनाव कम होता है और आपका मेंटल हेल्थ सही रहता है।
अपने साथ बिताएं समय
ऑफिस से घर आकर थोड़ा अपने साथ समय जरूर बिताएं। जैसे कि किताब पढ़ना, पसंदीदा सीरीज देखना या कोई हॉबी। ऑफिस का काम घर लाना बंद करें और दिमाग को रीसेट होने दें।
सही डाइट और नींद
दिमाग को हेल्दी रखने के लिए दिन भर पानी पिएं, हेल्दी स्नैक्स खाएं। रात को 6 से 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी स्ट्रेस को और बढ़ा देती है, जिस वजह से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बालों को हेल्दी बनाएंगे 3 नेचुरल जैल, बनाना भी आसान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines