Work Stress: ऑफिस के तनाव को कैसे करें दूर? डॉक्टर ने दिए आसान सुझाव

Work Stress: कभी-कभार तनाव किसी भी नौकरी का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन लगातार चिंता कामकाज में बाधा डालती है। ऐसे में अपने दिमाग को हेल्दी रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Work Stress

Work Stress

विज्ञापन

दिन की अच्छी शुरुआत करें

सुबह की शुरुआत शांत और पॉजिटिव तरीके से करें- मेडिटेशन, हल्की एक्सरसाइज या वॉक पर जाएं। नाश्ता हेल्दी और टाइम पर करें, इससे एनर्जी बनी रहती है और मूड भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन

काम को प्राथमिकता दें

एक To-Do List बनाएं और सबसे जरूरी काम पहले करें। बाद में किसी भी काम को करने की आदत को छोड़े और डेलिगेशन सीखें।

विज्ञापन

ब्रेक लेना न भूलें

हर 1 से 2 घंटे में 5 से 10 मिनट का ब्रेक लें। चाय-पानी पीएं, आंखें बंद करें या थोड़ा टहलें। इससे माइंड रिफ्रेश होता है और फोकस बना रहता है।

म्यूजिक थेरेपी

लंच ब्रेक या घर जाते समय सॉफ्ट म्यूजिक सुनें, इससे तनाव कम होता है और आपका मेंटल हेल्थ सही रहता है।

विज्ञापन

अपने साथ बिताएं समय

ऑफिस से घर आकर थोड़ा अपने साथ समय जरूर बिताएं। जैसे कि किताब पढ़ना, पसंदीदा सीरीज देखना या कोई हॉबी। ऑफिस का काम घर लाना बंद करें और दिमाग को रीसेट होने दें।

सही डाइट और नींद

दिमाग को हेल्दी रखने के लिए दिन भर पानी पिएं, हेल्दी स्नैक्स खाएं। रात को 6 से 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी स्ट्रेस को और बढ़ा देती है, जिस वजह से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ