Work Stress Disease : क्या आप जानते हैं कि आपका काम आपकी जान ले सकता है? जी हां, आपने सही पढ़ा। एक नई स्टडी के मुताबिक, ज्यादा काम करने के दबाव से दिल की बीमारियां होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। अगर आप दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन आपको उसके बदले उतना नहीं मिलता जितना आपको मिलना चाहिए तो सावधान हो जाइए। आप दिल की बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है।
ज्यादा तनाव और कम इनाम का खतरा
Atrial fibrillation (AF) के जोखिम को लेकर की गई एक स्टडी में पाया गया कि जो लोग बहुत ज्यादा काम का दबाव और कम सैलरी वाली नौकरी करते हैं, उन्हें AF होने का 97% ज्यादा खतरा होता है। इस स्टडी के अनुसार, सिर्फ ज्यादा नौकरी के तनाव से ही इस दिल की समस्या का 83% अधिक खतरा हो सकता है। वहीं, अगर मेहनत का इनाम नहीं मिलता, जैसे कि कम सैलरी या एप्रिसिएशन नहीं मिलती, तो भी AF का 44% ज्यादा खतरा रहता है।
यह भी पढ़े: सिर्फ 15 मिनट में Breast Size बढ़ जाएगा; जानें क्या है नई टेक्नोलॉजी और इसके फायदे?
क्या है Atrial fibrillation ?
AF एक गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल की धड़कन इर्रेगुलर हो जाती है। यह बीमारी अगर समय पर नहीं पहचानी गई, तो यह हार्ट फेल, स्ट्रोक, या अन्य हृदय संबंधी Complications का कारण बन सकती है। आपको बता दें यूके में 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग AF से पीड़ित हैं, जबकि अमेरिका में 2030 तक 12 मिलियन से ज्यादा लोगों को AF होने की संभावना है।
नौकरी के तनाव और AF के बीच संबंध
पहले की स्टडीज में यह पाया गया था कि नौकरी का तनाव और मेहनत का सही इनाम न मिलने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। आपको बता दें यह पहला स्टडी है जिसने नौकरी के तनाव और कम इनाम के असर को AF के साथ जोड़ा है। एक्सपर्टस ने बताया कि ज्यादा काम का दबाव और कम इनाम मिलने से AF का खतरा बढ़ता है।
यह भी पढ़े: जंक फूड के कारण युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है कैंसर, जानें डॉक्टर ने क्या दी सलाह
Work Stress Disease : कैसे रखें अपना ध्यान?
इसलिए, अगर आपका काम बहुत ज्यादा तनाव भरा है, तो आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर ब्रेक लेना, योग या व्यायाम करना और अपने मन को शांत रखना बहुत जरूरी है।
इसके अलावा, अगर आपको लगता है कि आपका काम का दबाव बहुत ज्यादा है या आपको उचित तनख्वाह नहीं मिल रही है, तो आपको अपने बॉस या कंपनी से बात करनी चाहिए।
याद रखें, आपका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 hr agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
4 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
8 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines