How To Make Bael Sharbat: तेज गर्मी और लू के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन बेल का शरबत एक ऐसा देसी और असरदार उपाय है जो तुरंत राहत देता है. यह सिर्फ प्यास बुझाने वाला पेय नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने, एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बिना चीनी के हेल्दी तरीके से तैयार किया जा सकता है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है. अगर आप भी इस गर्मी से राहत चाहते हैं और परिवार को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो जरूरी ट्राई करें ये ड्रिंक.
यह भी पढ़ें: चाय पीने का सही समय क्या होता है? जानिए ‘गोल्डन टाइम’ जो सेहत के लिए है सबसे बेहतर
बेल का शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री Desi Summer Drink Recipe
- बेल का शरबत बनाने आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी;
- एक पका हुआ बेल का फल.
- स्वादानुसार गुड़ का पाउडर या फिर चीनी की जगह हेल्दी विकल्प.
- एक चुटकी काला नमक या साधारण नमक.
- 2 से 3 गिलास ठंडा पानी.
- बर्फ के टुकड़े अगर आप डालना चाहते हैं, तो.
घर पर बेल का शरबत बनाने का आसान तरीका Bel Ka Sharbat Recipe Hindi
- सबसे पहले बेल के फल को 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखें, ताकि यह नरम हो जाए.
- इसके बाद बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें और एक बड़े बर्तन में रखें.
- इसमें पानी डालकर गूदे को अच्छे से मिक्स करें और बीज अलग कर दें.
- अब इस मिश्रण को छननी से छान लें ताकि रेशा अलग हो जाए.
- आखिर में इसमें गुड़ और नमक मिलाकर अच्छी तरह घोल लें.
- तैयार शरबत को गिलास में डालें, बर्फ मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
बेल का शरबत पीने के फायदे Bael Sharbat Ke Fayde
बेल का शरबत शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन C और आयरन पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. यह पेट की गर्मी को शांत करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. साथ ही, यह इम्युनिटी बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है, जिससे आप गर्मियों में एक्टिव और फ्रेश महसूस करेंगे. ध्यान रखें अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो इस ड्रिंक को पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: शरीर पर निकलने लगे मस्से? घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे पाएं छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 min agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines