चाय पीने का सही समय क्या होता है? जानिए 'गोल्डन टाइम' जो सेहत के लिए है सबसे बेहतर

क्या आप जानते हैं चाय पीने का सही समय कौन सा होता है? अक्सर लोग कभी भी चाय पी लेते हैं, जिससे गैस आदि कई तरह की समस्याएं हो जाती है. जानिए सही समय.

Best Time To Drink Tea
1 / 8

अक्सर हम कभी भी चाय पी लेते हैं, जब हमारा मन करता है. लेकिन हेल्थ एक्सपर्टस मानते हैं कि चाय पीने का भी एक सही समय होता है, तभी जाकर उसका फायदा भी मिलता है. आइए जानते हैं चाय किस समय पीनी चाहिए?  

विज्ञापन

चाय से लगाव

चाय से लगाव2 / 8

भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है. सुबह की शुरुआत से लेकर दिनभर की थकान दूर करने तक, लोग चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं और दिनभर में कई बार पी लेते हैं.

विज्ञापन

गलत समय पर चाय पीना पड़ सकता है भारी

गलत समय पर चाय पीना पड़ सकता है भारी3 / 8

अगर चाय सही समय पर न पी जाए तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. खासतौर पर खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

सुबह खाली पेट चाय पीना कैसा है?

सुबह खाली पेट चाय पीना कैसा है?4 / 8

सुबह उठते ही चाय पीना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन यह आदत नुकसानदायक हो सकती है. इससे कोर्टिसोल लेवल बढ़ सकता है और लंबे समय में पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.

विज्ञापन

रात में चाय पीने से नींद पर असर

रात में चाय पीने से नींद पर असर5 / 8

सोने से कुछ घंटे पहले चाय पीने से नींद भी प्रभावित हो सकती है. क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन दिमाग को सक्रिय रखता है, जिससे अच्छी नींद नहीं आती और

खाने के आसपास चाय पीना सही नहीं

खाने के आसपास चाय पीना सही नहीं6 / 8

खाने के तुरंत पहले या बाद में चाय पीना भी सही नहीं माना जाता है. इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे कमजोरी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन

यही है चाय पीने का 'गोल्डन टाइम'

यही है चाय पीने का 'गोल्डन टाइम'7 / 8

चाय पीने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ता करने के 1 से 2 घंटे बाद माना जाता है. इस समय चाय पीने से शरीर पर इसका नकारात्मक असर कम होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं.

सही आदत से मिलेगा चाय का पूरा फायदा

सही आदत से मिलेगा चाय का पूरा फायदा8 / 8

अगर आप सही समय पर और सीमित मात्रा में चाय पीते हैं, तो यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती. खासतौर पर नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग जरूरत के अनुसार चाय ले सकते हैं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन