शरीर पर निकलने लगे मस्से? घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे पाएं छुटकारा

Best Way To Remove Facial Warts: लोगों का सवाल रहता है कि उनकी त्वचा पर छोटे-छोटे मस्से निकलने शुरू हो गए हैं, जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते. ऐसें में क्या किया जाए कि उसे हम आसानी से साफ कर दें? आइए जानते हैं.

How To Remove Warts At Home Safely

मस्सा कैसे साफ करें? (Image: Pexels)

Sharir Ke Masse Kaise Hataye: क्सर हम अपनी त्वचा पर एक छोटा सा उभरा हुआ दाग देखते हैं और उसे नजरअंदाज कर देते हैं. शुरुआत में यह मामूली लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह मस्सा बनकर आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकता है. कई लोग इसे छिपाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ इसे हटाने के लिए महंगे इलाज करवाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये मस्से आखिर बनते क्यों हैं और इनसे आसानी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है? आइए इस समस्या को गहराई से समझते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्से क्या होते हैं और कैसे बनते हैं? Masse Kiu Banne Lagte Hein

मस्से त्वचा पर बनने वाले छोटे-छोटे उभार होते हैं, जो आमतौर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होते हैं. यह वायरस त्वचा के संपर्क से फैलता है, जैसे किसी संक्रमित व्यक्ति की चीजें इस्तेमाल करने से या सीधे संपर्क में आने से. खासतौर पर कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह जल्दी विकसित हो सकता है. कुछ मामलों में ये अपने आप ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन कई बार यह लंबे समय तक बने रहते हैं और बढ़ भी सकते हैं.

मस्सों के लक्षण कैसे पहचानें? Bina Nishan Masse Kaise Saaf Kare

  • मस्सों को पहचानना आसान है, लेकिन कई बार लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं;
  • त्वचा पर छोटे, उभरे हुए और खुरदुरे दाने दिखाई देना.
  • रंग का बदलना- त्वचा जैसा, भूरा, गुलाबी या सफेद.
  • मस्से पर छोटे काले बिंदु दिखना.
  • छूने या कटने पर हल्की खुजली या खून आना.
  • समय के साथ आकार में बढ़ना या फैलना.

मस्सों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय How To Remove Warts At Home Safely

कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप मस्सों से राहत पा सकते हैं:

विज्ञापन

एलोवेरा जेल: रोजाना लगाने से मस्सा सूखकर गिर सकता है.

सेब का सिरका: कॉटन में लगाकर रातभर बांधने से असर दिख सकता है और मस्से साफ हो सकते हैं.

विज्ञापन

लहसुन का पेस्ट: इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो वायरस से लड़ते हैं.

केले का छिलका: रोज रगड़ने से मस्सा धीरे-धीरे कम होता है.

विज्ञापन

प्याज का रस: लगातार लगाने से मस्सा सिकुड़ सकता है.

इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन इस बात को ध्यान रखें कि उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर ले लें.

विज्ञापन

अगर मस्सा तेजी से बढ़ रहा है, रंग बदल रहा है या दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. सही समय पर इलाज और सावधानी से आप इस समस्या को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ