गर्मी में अमृत है बेल का शरबत! जानिए कैसे बनाएं ये देसी कूलिंग ड्रिंक

Bael Sharbat Benefits: भारत के कई राज्यों में गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक आदि का सेवन कर रहे हैं. कुदरत ने इंसानों को वरदान के तौर पर बेल दिया है, जिसका शरबत इस मौसम में काफी लाभकारी होता है.

Bael Sharbat

बेल का शरबत कैसे बनाएं? (Image: AI)

How To Make Bael Sharbat: तेज गर्मी और लू के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन बेल का शरबत एक ऐसा देसी और असरदार उपाय है जो तुरंत राहत देता है. यह सिर्फ प्यास बुझाने वाला पेय नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने, एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बिना चीनी के हेल्दी तरीके से तैयार किया जा सकता है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है. अगर आप भी इस गर्मी से राहत चाहते हैं और परिवार को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो जरूरी ट्राई करें ये ड्रिंक.

विज्ञापन
विज्ञापन

बेल का शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री Desi Summer Drink Recipe

  • बेल का शरबत बनाने आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी;
  • एक पका हुआ बेल का फल.
  • स्वादानुसार गुड़ का पाउडर या फिर चीनी की जगह हेल्दी विकल्प.
  • एक चुटकी काला नमक या साधारण नमक.
  • 2 से 3 गिलास ठंडा पानी.
  • बर्फ के टुकड़े अगर आप डालना चाहते हैं, तो.

घर पर बेल का शरबत बनाने का आसान तरीका Bel Ka Sharbat Recipe Hindi

  • सबसे पहले बेल के फल को 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखें, ताकि यह नरम हो जाए.
  • इसके बाद बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें और एक बड़े बर्तन में रखें.
  • इसमें पानी डालकर गूदे को अच्छे से मिक्स करें और बीज अलग कर दें.
  • अब इस मिश्रण को छननी से छान लें ताकि रेशा अलग हो जाए.
  • आखिर में इसमें गुड़ और नमक मिलाकर अच्छी तरह घोल लें.
  • तैयार शरबत को गिलास में डालें, बर्फ मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

बेल का शरबत पीने के फायदे Bael Sharbat Ke Fayde

बेल का शरबत शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है. इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन C और आयरन पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. यह पेट की गर्मी को शांत करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. साथ ही, यह इम्युनिटी बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है, जिससे आप गर्मियों में एक्टिव और फ्रेश महसूस करेंगे. ध्यान रखें अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो इस ड्रिंक को पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ