Mahilaon Ke Liye Gifting Ideas: हर साल International Women’s Day 8 मार्च को मनाया जाता है. यह सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए होता है, जिस दौरान उनकी कामयाबी, संघर्ष और उनके योगदान के बारे में बात की जाती है. लेकिन अक्सर हम सिर्फ हैप्पी वुमेंस डे कहकर या एक छोटा-सा गिफ्ट देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेते हैं. अगर इस बार आप सच में अपनी मां, पत्नी, बहन, दोस्त या किसी खास महिला को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो क्यों ना कुछ अलग और यादगार किया जाए? यहां जानिए कुछ ऐसे खास सरप्राइज आइडियाज, जो उनके चेहरे पर सच्ची मुस्कान ला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Holi Outfits Ideas: White Kurta से Crop Top तक, होली पर ट्रेंड कर रहे हैं ये सेलिब्रिटी लुक्स
अपनी पसंदीदा औरत को दें ये खास सरप्राइज
मी टाइम दें- हर महिला की जिंदगी जिम्मेदारियों से भरी हुई होती है. महिलाएं खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं. इसलिए उन्हें मी टाइम गिफ्ट करें और उन्हें उनका पसंदीदा काम करने के लिए तैयार करें. यह छोटा-सा कदम उन्हें बताएगा कि आप उनकी थकान और मेहनत समझते हैं.
दिल से लिखा खत- बाहर की चीजें तो सभी देते हैं. आप घर की या खुद कुछ ना कुछ लिखकर अपने पार्टनर को दें. आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखा खत बहुत खास हो सकता है. उनके लिए एक इमोशनल लेटर लिखें, जिसमें उनकी खूबियों और त्याग का जिक्र करें.
सरप्राइज डेट या फैमिली डिनर- उनके साथ बाहर खाने का प्लान करें. इस दौरान उनकी पसंद का रेस्टोरेंट चुनें या घर पर कैंडल लाइट डिनर अरेंज करें. साथ ही, उन्हें महसूस कराएं कि यह दिन सिर्फ उनका है.
उन्हें सपोर्ट करें- अक्सर महिलाएं अपने सपनों को परिवार के लिए पीछे छोड़ देती हैं. अगर वह कोई कोर्स करना चाहती हैं तो उनकी फीस भरें और उनके छोटे बिजनेस आइडिया में मदद करें. यह सरप्राइज उनके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा.
इजाजत दें- वुमेंस डे पर पार्टनर को रेस्पेक्ट देने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता. यह सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का प्रतीक है. इस Women’s Day 2026, फूल और चॉकलेट से आगे बढ़कर कुछ ऐसा करें जो दिल को छू जाए.
इसे भी पढ़ें-स्नैक्स में बच्चों को बनाकर दें क्रिस्पी टॉफी समोसा, यहां जानिए आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines