Winter Shopping: सदर बाजार, पहाड़गंज में करें सस्ती शॉपिंग, सर्दियों में बढ़ जाती है रौनक

Winter Shopping: दिल्ली में अगर शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दिल्ली के 4 बाजारों के बारे में बताएंगे जहां पर अफोर्डेबल प्राइज में शॉपिंग की जा सकती है।

Winter Shopping

Winter Shopping: सर्दियों के सीजन में दिल्ली के कुछ बाजारों में रौनक ज्यादा रहती है। क्योंकि यहां पर सस्ते में ज्यादा शॉपिंग की जा सकती है। इसकी वजह से खरीदारों की मांग भी बढ़ जाती है। क्या आप भी दिल्ली के कुछ सस्ती शॉपिंग वाले बाजार एक्सप्लोर करना चाहते हैं? अगर हां तो आज आपके लिए दिल्ली के ऐसे 4 बाजार लेकर आए हैं जहां पर कम रुपयों में ज्यादा शॉपिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

सदर बाजार

सदर बाजार दिल्ली का बहुत ही पुराना बाजार है, जिसे सस्ती खरीदारी के लिए जाना जाता है। यहां सर्दियों के कपड़ों जैसे स्वेटर, ब्लेजर और भी कई तरह के ऊनी कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। बाजार की खासियत यह है कि यहां खुदरा के साथ-साथ थोक में भी खरीदारी की जा सकती है। कम बजट में अगर शॉपिंग करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां एक बार जरूर जाएं।

विज्ञापन

पहाड़गंज मार्केट

दिल्ली के सस्ते बाजारों में दूसरा नाम आता है पहाड़गंज मार्केट का। यह बाजार अपनी पुरानी पहचान और विविधता के लिए मशहूर है। यहां सर्दियों के कपड़े, जैसे वूलन स्वेटर, कोट और हैंडमेड शॉल बेहद किफायती दामों में मिल जाते हैं। इस बाजार की खासियत यह है कि यहां भारतीय ब्रांड्स के साथ-साथ इंटरनेशनल ब्रांड्स के विंटर वियर भी खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन

अम्बेडकर नगर

दिल्ली के अम्बेडकर नगर मार्केट का नाम सर्दियों के कपड़ों के लिए सस्ती और बेहतरीन खरीदारी के लिए जाना जाता है। यह मार्केट उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कम बजट में अच्छी क्वालिटी के गर्म कपड़े खरीदना चाहते हैं। कई दुकानों पर विंटर वियर में यहां पर अच्छे ऑफर्स मिल जाते हैं। अगर आप सर्दियों के लिए एक परफेक्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो अम्बेडकर नगर मार्केट जा सकते हैं।

चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली के सस्ते बाजारों में दिल्ली के चांदनी चौक भी काफी लोकप्रिय है। हालांकि यहां पर हाई रेंज की शॉपिंग भी की जा सकती है। क्योंकि चांदनी चौक का कपड़ा कई राज्यों के लोग खरीदने आते हैं। यहां पर हर प्राइज में हर तरह के डिजाइन मिल जाते हैं। सर्दियों में अगर शॉपिंग करनी है तब भी यह बाजार अच्छा है। वहीं, गर्मियों में शॉपिंग करनी है तब भी यह बाजार ऐसे ही गुलजार रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ