---विज्ञापन---

Winter Shopping: 200 रुपये में खरीदें 1000 वाला सामान, दिल्ली के इन बाजारों में लगती है सेल

Winter Shopping: अगर आप दिल्ल में रहे है और शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास बाजार हैं जहां पर अफोर्डेबल प्राइस में खरीदारी कर सकते हैं। दिल्ली के इन बाजारों को बजट फ्रेंडली बाजार कहा जाता है।

---विज्ञापन---

Winter Shopping: दिल्ली के बाजारों की खासियत उनकी किफायती खरीदारी है। सरोजनी नगर, पालिका बाजार और लाजपत नगर जैसे बाजार सस्ते, फैशनेबल और बजट-फ्रेंडली बाजार खरीदारी के लिए मशहूर हैं। यहां ब्रांडेड दिखने वाले कपड़े, एक्सेसरीज, घरेलू सामान और सीजनल फैशन आइटम्स बेहद कम कीमत में मिलते हैं। मोलभाव का हुनर हो तो इन बाजारों में शॉपिंग का मजा दोगुना हो जाता है। इस महीने यहां पर सेल लगी नजर आती है, अगर आप भी शॉपिंग करना चाहते हैं तो एक बार जरूर जा सकते हैं।

सरोजनी नगर

सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्ली के बाजार गुलजार हो जाते हैं। क्योंकि यहां पर बाजारों में सर्दियों के कपड़ों पर सेल लगनी शुरू हो जाती है। सरोजिनी नगर दिल्ली का एक मशहूर शॉपिंग हब है, जो विशेष रूप से अपने सस्ते और फैशनेबल कपड़ों के लिए जाना जाता है। यह बाजार दिल्लीवासियों और पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां आपको ब्रांडेड कपड़ों के बजट-फ्रेंडली, जूते, एक्सेसरीज, और घर की सजावट का सामान मिल जाता है। इस बाजार में अगर आपको ढेर लगे कपड़ों से खरीदारी नहीं करनी है तो कई शॉप भी हैं जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली में जहां से 20 रुपये में भी शॉपिंग की जा सकती है वह सरोजनी नगर बाजार है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार, मिलते हैं ट्रेंडी वियर

पालिका बाजार

दिल्ली में कनॉट प्लेस गए और पालिका बाजार नहीं गए तो आपका जाना अधूरा रह जाएगा। क्योंकि दिल्ली के कनॉट प्लेस में ही यह अंडरग्राउंड बाजार है। इस बाजार में अगर कुछ खरीदना भी न हो तो केवल घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि यह एक अंडरग्राउंड बाजार है जो अपने आप में एक अलग अनुभव देता है। यहां पर 1000 रुपये का सामान 200 रुपये में भी खरीद सकते हैं। इस बाजार में सभी सामान का प्राइज ज्यादा बताया जाएगा लेकिन आपको मोलभाव करना आना चाहिए। यहां पर टी-शर्ट्स, जैकेट्स, जीन्स, और अन्य फैशन प्रोडक्ट्स खरीदे जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

लाजपत नगर

दिल्ली में यूं तो बहुत सारे बाजार है, जहां पर सस्ते में शॉपिंग की जा सकती है। सरोजनी नगर और पालिका बाजार के बाद लाजपत नगर बाजार का नाम आता है। इस बाजार को सेंट्रल मार्केट भी कहा जाता है। यहां पर एथनिक वियर, घरेलू सामान और सीजन के हिसाब से फैशन के कपड़े मिल जाते हैं। इस बाजार में बहुत सी दुकानें हैं, साथ ही सड़क पर भी सामान के बड़े-बड़े स्टॉल लगे होते हैं। दुकानों में जो सामान महंगा मिलता है, सड़कों पर लगी दुकानों में वही सामान कम पैसों में मिल जाता है। यहां पर कुर्ते, साड़िया और लहंगे अपने बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: गाजियाबाद के इन बाजारों में मिलेगा सस्ता सामान, वीकेंड पर बनाएं शॉपिंग का प्लान

---विज्ञापन---
First published on: Jan 14, 2025 02:41 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola