Winter Shopping: गाजियाबाद के इन बाजारों में मिलेगा सस्ता सामान, वीकेंड पर बनाएं शॉपिंग का प्लान

Winter Shopping: अभी तक आपको शॉपिंग के लिए हमने दिल्ली और नोएडा के बाजारों के बारे में जानकारी दी थी। आज हम जानेंगे गाजियाबाद के उन बाजारों के बारे में जहां पर दिल्ली की तरह ही सस्ता सामान मिलता है।

Winter Shopping Ghaziabad

Photo Credit- Meta AI

Winter Shopping: दिल्ली में सस्ती शॉपिंग की बात आती है तो सबसे पहले सरोजनी नगर, पालिका और लाजपत नगर का नाम लिया जाता है। यह काफी बड़े बाजार हैं, शायद ही ऐसा कुछ जरूरत का सामान होगा जो यहां पर न मिलता हो। इस बाजारो की सबसे खास बात यह है कि यहां पर बाकियों के मुकाबले कम कीमत पर सामान मिल जाता है। लेकिन यह दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी ऐसे ही सस्ते बाजार हैं, जहां पर 500 रुपये में शॉपिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

तुराब नगर मार्केट

दिल्ली में जैसे सरोजनी नगर गाजियाबाद में वैसे ही तुराब नगर मार्केट फैमस है। गाजियाबाद के तुराब नगर बाजार में भी सस्ती शॉपिंग करके सरोजनी नगर आना भूल जाएंगे। यहां पर आपको विंटर में एक से एक अच्छे डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। जिनकी कीमत 250 से शुरू होकर 500 रुपये तक हो सकती है। इस बाजार में घर की जरूरत का भी सामान मिल जाता है।

विज्ञापन

घंटाघर बाजार

गाजियाबाद में दूसरे अफोर्डेबल मार्केट में घंटाघर मार्केट का नाम आता है। यह सस्ते दामों में शॉपिंग करने के लिए काफी मशहूर है। इसको सबसे पुराने स्ट्रीट मार्केट में से एक माना जाता है। जहां पर कम दाम में कपड़े, चूड़ियां, किचन का सामान और हर फैशन के हिसाब से सामान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

गाजियाबाद का गांधीनगर बाजार

गाजियाबाद में गांधीनगर मार्केट यहां पर रहने वाले लोगों का पहली पसंद है। इस मार्केट से थोक के भाव में शॉपिंग की जा सकती है। जो दूसरे सामान या कपड़े दूसरे बाजारों में महंगे मिलते हैं, यहां पर उनको कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कम कीमत के साथ ही यह बाजार नए फैशन के सामान के लिए भी जाना जाता है। अगर विंटर सीजन में शादी या किसी भी पार्टी के लिए शॉपिंग करनी है तो इस बाजार में जा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ