हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियां खत्म होने से पहले खरीद लें सस्ता सामान, दिल्ली-NCR के इन बाजारों में लगती है लाइन

Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में ऐसे कई बाजार हैं जहां पर थोक के भाव में कपड़े खरीदे जा सकते हैं। अगर आप भी किलो के हिसाब से कंबल रजाई खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिल्ली-NCR के यह बाजार सबसे सही हैं।

विज्ञापन
Photo Credit-Meta AI

Winter Shopping: सर्दियों में अगर कम कीमत पर अच्छा सामान खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सर्दियां आते ही मौसम के हिसाब से घर का सामान खरीदा जाता है। इस दौरान पहनने के लिए वुलन कपड़े और रजाई-कालीन की मांग बढ़ जाती है। अगर आप भी खुद के साथ घर को सुंदर बनाना चाहते हैं तो उसके लिए दिल्ली-एनसीआर के कई बाजारों से सस्ती शॉपिंग कर सकते हैं।

सीलमपुर का बाजार

दिल्ली का सीलमपुर बाजार बहुत ही भीड़भाड़ वाला इलाका है। जो अपनी सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। यहा पर कपड़े, जूते, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी के अलावा भी बहुत कुछ मिल जाता है। इस बाजार में सर्दियों के मौसम में ज्यादा भीड़ रहती है क्योंकि यहां पर थोक के भाव में कंबल मिलते हैं। इस बाजार में लोग दूर-दूर से शॉपिंग के लिए आते हैं।

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: गाजियाबाद के इन बाजारों में मिलेगा सस्ता सामान, वीकेंड पर बनाएं शॉपिंग का प्लान

विज्ञापन

तुराब नगर मार्केट

दिल्ली के अलावा गाजियाबाद में तुराब नगर मार्केट बहुत फेमस है। इस बाजार में सर्दियों के मौसम में अच्छा और सस्ता सामान मिल जाता है। यहां पर गर्म कुर्तियों के सेट कम कीमत पर मिल जाते हैं। गाजियाबाद के इस बाजार की तुलना दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार से की जा सकती है। क्योंकि यहां पर भी विंटर में ट्रेंडी कपड़े कम कीमत पर मिल जाते हैं। जिनकी कीमत 250 से शुरू हो जाती है।

नोएडा सेक्टर 18 

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है नोएडा के अट्टा बाजार का। इस बाजार में अमीर से लेकर गरीब तक सभी लोग शॉपिंग कर सकते हैं। इस बाजार में जाने के लिए नोएडा सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहीं पर नीचे ही यह बाजार लगता है। यहां पर बड़े-बड़े आउटलेट भी देखने को मिल जाएंगे, जहां पर डिजाइनर लहंगे लगे दिख जाते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप इस बाजार में शॉपिंग करने जा सकते हैं। यहां पर भी सामान 50 रुपये की शुरुआत से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR के 4 सस्ते बाजार, 200 रुपये में होगी सर्दियों की शॉपिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola