Winter Shopping: दिल्ली-NCR के 4 सस्ते बाजार, 200 रुपये में होगी सर्दियों की शॉपिंग

Winter Shopping: सर्दियों में नए और स्टाइलिश कपड़े खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली-एनसीआर के 4 बाजार बेहद किफायती हैं। यहां पर शॉपिंग करने के लिए बस आपके पास 500 रुपये होना काफी है।

Winter Shopping

Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में रौनक ज्यादा हो जाती है। अगर आप भी ठंड के इस मौसम में अपने बजट के हिसाब से गर्म कपड़े खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके सामने कई बेहतरीन ऑप्शन हैं। दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं, जहां आप बजट-फ्रेंडली शॉपिंग कर सकते हैं। इन बाजारों में 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बहुत अच्छी क्वालिटी के लॉन्ग कोट मिल जाते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की सबसे सस्ता बाजार

दिल्ली के बाजारों की बात करें तो यहां पर सबसे सस्ता बाजार सरोजनी नगर है, जहां पर 10 रुपये से शॉपिंग की जा सकती है। सरोजिनी नगर मार्केट में वैसे तो साल भर सस्ते कपड़े मिलते हैं लेकिन सर्दियों में यहां पर ज्यादा सस्ता सामान मिल जाता है। सरोजनी के कपड़े दिल्ली भर में मशहूर हैं। अगर आप भी सर्दियों में लॉन्ग कोट, स्वेटर, ब्लेजर, कार्डिगन खरीदना चाहते हैं तो इन मार्केट से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

घूमने के साथ शॉपिंग भी

दिल्ली में कई बजट फ्रेंडली बाजार हैं, लेकिन इसमें दूसरा नाम आता है पालिका बाजार का। इस बाजार में खरीदारी करने के लिए आपको थोड़ा मोलभाव करने वाला होना चाहिए। क्योंकि यहां पर दुकानदार 1000 रुपये का सामान बताएगा लेकिन आखिर में वही सामान 200 रुपये में दे देगा। अगर इस बाजार में जाना है तो किसी दिल्ली वाले दोस्त को साथ लेकर जाएं।

विज्ञापन

नोएडा के बाजार

1- दिल्ली की तरह ही नोएडा में भी एक मार्केट है जहां पर सरोजनी की तरह ही सस्ते कपड़े खरीद सकते हैं। यह है नोएडा सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट। नोएडा सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे लगने वाला यह बाजार काफी लोकप्रिय है। यहां पर आपको 50 रुपये में भी वुलन के कपड़े मिल जाते हैं।

2- नोएडा की दूसरा सस्ता मार्केट ब्रह्मपुत्र मार्केट है। यह बाजार सर्दियों का पूरा ख्याल रखते ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा भी देता है। यानी घर बैठे आप यहां से सस्ते में सर्दियों की शॉपिंग कर सकते हैं। लड़कियों के लिए यहां पर ज्यादा कलेक्शन मिल जाता है। 250 रुपये की शुरुआती कीमत पर इस बाजार से आप कुर्ती खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ