---विज्ञापन---

सस्ती शॉपिंग के साथ लीजिए खाने का स्वाद, दिल्ली-NCR के किस बाजार में क्या खास?

Winter Shopping: दिल्ली के सस्ते बाजार तो हर तरफ मशहूर हैं, लेकिन इन बाजारों में सामान खरीदने के साथ वहां का अच्छा खाना भी खाया जा सकता है। जानिए दिल्ली के किस बाजार में क्या फेमस है?

---विज्ञापन---

Winter Shopping: दिल्ली के बाजार न केवल शॉपिंग के लिए मशहूर हैं, बल्कि यहां के खानपान के भी हर तरफ चर्चे हैं। सर्दी के मौसम में दिल्ली के इन बाजारों से शॉपिंग करने के लिए बहुत से लोग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पर खाने की कई चीजें हैं जो फेमस हैं। जिनको ट्राई करके आपको यकीनन ही एक अलग अनुभव मिल सकता है। इन बाजारों से सस्ती शॉपिंग के साथ इन व्यंजनों का भी टेस्ट ले सकते हैं।

फूड हब (ओखला)

शॉपिंग के लिए कई बार लोग दूर-दूर से दिल्ली के ओखला आते हैं। यहां पर शाहीन बाग बाटला हाउस में सस्ते कपड़े खरीदे जा सकते हैं। आसपास के लोगों की यह पहली पसंद है। सस्ती शॉपिंग के लिए आने वाले लोग यहां के मशहूर व्यंजन खाए बिना नहीं जाते हैं। शाहीन बाग में ज्यादातर नॉनवेज मिलता है, जिसकी वजह से ज्यादा नॉनवेज के दीवाने ही यहां पर आते हैं हालांकि वेज में भी कई चीजें खाई जा सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: सदर बाजार, पहाड़गंज में करें सस्ती शॉपिंग, सर्दियों में बढ़ जाती है रौनक

इस बाजार में सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ यहां की निहारी के लिए लगी रहती है। इसके अलावा अफगानी समोसा भी एक बार ट्राई किया जा सकता है। वहीं, शाहीन बाग की मेन मार्केट में ही एक रोल वाला भी है। जिसके पास कई तरह के रोल मिलते हैं। जिनकी शुरुआती कीमत 100 रुपये होती है।

---विज्ञापन---

नोएडा के फेमस मोमोज

सर्दियों के मौसम में शॉपिंग करने के लिए नोएडा का अट्टा बाजार सबसे किफायती बाजार है। यहां पर 100 रुपये में शॉपिंग की जा सकती है। लेकिन शॉपिंग के अलावा यह बाजार मोमोज के लिए भी मशहूर है। अट्टा बाजार जाने वाले लोग यहां के मोमोज एक बार जरूर ट्राई करते हैं। इसके अलावा सेक्टर 18 मेट्रो से उतरते ही पास में फेमस खाने के रेस्टोरेंट मिल जाते हैं। यहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है, क्योंकि यहां पर खाना और शॉपिंग एक साथ हो जाती है।

अफगानी और कश्मीरी स्वाद

दिल्ली के लाजपत नगर में बहुत ही कम कीमत पर विंटर में ट्रेंडी कलेक्शन मिल जाता है। इस बाजार से हर बजट वाले शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप इस बाजार में जाते हैं, तो शॉपिंग के साथ यहां के अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। लाजपत नगर में कई रेस्टोरेंट हैं, जो पूरी तरह से अफगानी डिशिज के लिए जाने जाते हैं। वहीं, अफगानी के अलावा यहां पर कश्मीरी स्वाद भी मिल जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Winter Shopping: गाजियाबाद के इन बाजारों में मिलेगा सस्ता सामान, वीकेंड पर बनाएं शॉपिंग का प्लान

First published on: Jan 21, 2025 02:31 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola