Winter Shopping: दिल्ली में सस्ती शॉपिंग की बात आती है तो सबसे पहले सरोजनी नगर, पालिका और लाजपत नगर का नाम लिया जाता है। यह काफी बड़े बाजार हैं, शायद ही ऐसा कुछ जरूरत का सामान होगा जो यहां पर न मिलता हो। इस बाजारो की सबसे खास बात यह है कि यहां पर बाकियों के मुकाबले कम कीमत पर सामान मिल जाता है। लेकिन यह दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी ऐसे ही सस्ते बाजार हैं, जहां पर 500 रुपये में शॉपिंग की जा सकती है।
तुराब नगर मार्केट
दिल्ली में जैसे सरोजनी नगर गाजियाबाद में वैसे ही तुराब नगर मार्केट फैमस है। गाजियाबाद के तुराब नगर बाजार में भी सस्ती शॉपिंग करके सरोजनी नगर आना भूल जाएंगे। यहां पर आपको विंटर में एक से एक अच्छे डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। जिनकी कीमत 250 से शुरू होकर 500 रुपये तक हो सकती है। इस बाजार में घर की जरूरत का भी सामान मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR के 4 सस्ते बाजार, 200 रुपये में होगी सर्दियों की शॉपिंग
घंटाघर बाजार
गाजियाबाद में दूसरे अफोर्डेबल मार्केट में घंटाघर मार्केट का नाम आता है। यह सस्ते दामों में शॉपिंग करने के लिए काफी मशहूर है। इसको सबसे पुराने स्ट्रीट मार्केट में से एक माना जाता है। जहां पर कम दाम में कपड़े, चूड़ियां, किचन का सामान और हर फैशन के हिसाब से सामान खरीद सकते हैं।
गाजियाबाद का गांधीनगर बाजार
गाजियाबाद में गांधीनगर मार्केट यहां पर रहने वाले लोगों का पहली पसंद है। इस मार्केट से थोक के भाव में शॉपिंग की जा सकती है। जो दूसरे सामान या कपड़े दूसरे बाजारों में महंगे मिलते हैं, यहां पर उनको कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कम कीमत के साथ ही यह बाजार नए फैशन के सामान के लिए भी जाना जाता है। अगर विंटर सीजन में शादी या किसी भी पार्टी के लिए शॉपिंग करनी है तो इस बाजार में जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: नोएडा के इन 4 बाजारों में दिल्ली से सस्ता सामान, एक बार करें ट्राई
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
19 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines