Winter Shopping: नोएडा के इन 4 बाजारों में दिल्ली से सस्ता सामान, एक बार करें ट्राई

Winter Shopping: सर्दियों के सीजन में शॉपिंग के बहुत ज्यादा ऑप्शन मिल जाते हैं। खासकर अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आपको शॉपिंग के लिए कई सस्ते बाजार मिल जाते हैं।

Winter Shopping

Photo Credit- Meta AI

Winter Shopping: बदलते मौसम के साथ हर कोई अपने कपड़ों का कलेक्शन भी बदल देता है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि इस बीच कहीं आपका बजट न बिगड़ जाए। सर्दी में स्टाइल के साथ-साथ बजट फ्रेंडली बाजारों के बारे में आज आपको बताएंगे, जहां पर आप 500 रुपये में बैग भर कर शॉपिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोएडा का अट्टा बाजार

दिल्ली में सस्ती शॉपिंग के लिए कई बाजार हैं, जहां पर कम से कम रुपयों में शॉपिंग की जा सकती है। ऐसा ही एक बाजार नोएडा के सेक्ट्रर 18 में भी है, जहां पर दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार की तरह ही सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। यह बाजार नोएडा सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे लगता है। यहां से आप 100 रुपये की शुरुआती कीमत में वुलन के कपड़े खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मार्केट (नोएडा सेक्टर 29)

नोएडा की दूसरी बडट फ्रेंडली मार्केट ब्रह्मपुत्र मार्केट को कहा जाता है। यहां पर सर्दी और गर्मी दोनों ही सीजन में अपने बजट के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस मार्केट से ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकती है। यहां पर लड़कियों के कपड़े सस्ते में मिल जाते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 250 रुपये से हो जाती है।

विज्ञापन

सुनहरी मार्केट

सर्दियों के सीजन में शादियां भी खूब होती हैं। शादी के लिए अगर आपको अर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदनी है तो सुनहरी मार्केट सबसे बेस्ट है। यहां पर अच्छी दुकानों के साथ साथ फेरीवाले और छोटी दुकानें भी मिल जाती हैं। अगर किफायती दाम में अच्छी चीज खरीदना चाहते हैं तो यहां पर 500 से 1000 रूपये तक में अच्छी ज्वेलरी मिल जाती है।

जगत फार्म मार्केट

नोएडा में जगत फार्म मार्केट में भी शॉपिंग की जा सकती है। इस मार्केट से कम बजट में भी पैसों में लहंगे, सूट, साड़ी के अलावा फॉर्मल्स भी खरीद सकते हैं। जगत फार्म मार्केट में सूट, साड़ी और कुर्ती की कीमत 500 से लेकर 4000 हजार तक हो सकती है। इससे ज्यादा महंगी शॉपिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए भी ऑप्शन मिल जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ