300 की कुर्ती, 200 का ट्राउजर, 100 का दुपट्टा, रिपब्लिक डे पर यहां से करें 500 रुपये में शॉपिंग

Winter Shopping: 26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में तैयारियां की जाती हैं। कई जगह पर फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन होता है। क्या आप जानते हैं इसके लिए आप बहुत ही कम बजट में खरीदारी कर सकते हैं?

Winter Shopping

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

Winter Shopping: अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंगों में रंगे हुए दिखना चाहते हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। आप थोड़े से बजट में भी बहुत अच्छे और स्टाइलिश दिख सकते हैं। तिरंगे के रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) को अपनी ड्रेसेस और एक्सेसरीज में सही तरीके से शामिल करें। आप इन रंगों के शर्ट, टॉप, साड़ी या कुर्ता पहन सकते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि इन सब चीजों को कम बजट में कहां से खरीदा जाए? ऐसे मौकों को खास बनाने के लिए दिल्ली के कई बाजार हैं, जहां पर 500 रुपये में आपको सारा सामान मिल जाएगा।

विज्ञापन

300 रुपये में कुर्तियां

दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में सबसे सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। यहां से 200 से 300 रुपये कपड़े खरीदे जा सकते हैं। यहां जगह-जगह पर इस तरह की सेल लगी हुई है, जहां पर 200 रुपये में कुर्ती खरीदी जा सकती हैं। अगर गणतंत्र दिवस के प्रोग्राम के लिए खरीदारी करनी है तो यहां पर एक से एक अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।

100 रुपये में खरीदें दुपट्टा

सरोजिनी नगर मार्केट के अलावा दिल्ली में लाजपत नगर बाजार बहुत फेमस है। यहां पर भी सरोजिनी नगर की तरह ही सस्ता और अच्छा सामान मिलता है। इसके साथ ही इस बाजार की खासियत यह भी है कि यहां हर कीमत के सामान मिल जाता है। लेकिन गणतंत्र दिवस के लिए मेचिंग का सामान खरीदना है तो यह मार्केट बेस्ट है। यहां पर 500 रुपये में भी पूरा सूट सेट मिल जाता है। केवल तिरंगे के रंग का दुपट्टा खरीदना है तो वह केवल 100 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

एक्सेसरीज के लिए बेस्ट बाजार 

कपड़ों के अलावा अगर अच्छी और सस्ती एक्सेसरीज खरीदनी है तो उसके लिए दिल्ली के CP बाजार में जा सकते हैं। यहां पर नई ट्रेंडी डिजाइन की ज्वेलरी खरीदी जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ