Winter Shopping: नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार, मिलते हैं ट्रेंडी वियर

Winter Shopping: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खास बाजार हैं जहां पर अफोर्डेबल प्राइस में शॉपिंग की जा सकती है।

Winter Shopping

Winter Shopping: दिल्ली-एनसीआर में शॉपिंग करनी है, तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे सस्ते बाजारों के बारे में जहां पर अक्सर सेल लगी मिलती है। नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के ऐसे बाजार जहां पर कम से कम पैसों में खरीदारी की जा सकती है। अगर आप भी अपने आसपास के एरिया से शॉपिंग करना चाहते हैं तो इन बाजारों में जा सकते हैं।

विज्ञापन

अट्टा बाजार (नोएडा)

नोएडा के सस्ते बाजार की बात करें तो यहां पर एक नाम है जो सबको पता होता है, वह अट्टा बाजार का। इस बाजार के बारे में फिल्म सिटी या सेक्टर 18 आने वाले लोग अच्छे से जानते होंगे। क्योंकि यह सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के नीचे ही लगता है। जहां पर आप 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये में अच्छा सामान खरीद सकते हैं। साथ ही यहां पर डिजाइनर कपड़े भी मिल जाते हैं।

विज्ञापन

तुराब नगर बाजार (गाजियाबाद)

जिस तरह से दिल्ली में सरोजनी नगर का बाजार मशहूर है, उसी तरह से गाजियाबाद में तुराब नगर बाजार फेमस है। तुराब नगर बाजार में भी सरोजनी की तरह ही कम कीमत पर सामान मिलता है। विंटर में अगर शॉपिंग करनी है तो यहां पर आपको ट्रेंडी डिजाइन मिल जाएंगे। जिनकी शुरुआती कीमत 250 से 500 रुपये तक होती है। यहां पर ऑफिस के लिए फॉर्मल सूट भी मिल जाते हैं।

विज्ञापन

सरोजनी नगर (दिल्ली)

दिल्ली में सस्ते बाजार काफी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फेमस सरोजनी नगर है। जहां पर हर तरह और हर ब्रांड की कॉपी आपको मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां पर सामान का रेट भी बाकी जगह के मुकाबले बहुत ही कम होता है। अगर आप अभी तक दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार नहीं गए हैं तो इन सर्दियों में एक बार जा सकते हैं। इस बाजार में हर स्टाइल के विंटर वियर आप कम से कम रुपयों में खरीद सकते हैं। इस बाजार में 10 रुपये के सामान से लेकर 10 हजार तक की शॉपिंग की जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ