Winter Shopping: दिल्ली में सर्दियों के मौसम की जल्द ही विदाई होने जा रही है। इस दौरान दिल्ली के कई बाजारों में सेल लगनी शुरू हो जाएगी। सीजन सेल के पहले दिल्ली के बाजारों में 6 फरवरी को खास ऑफर मिलने वाला है। यह ऑफर चुनाव को देखते हुए रखा गया है। दिल्ली के कई बाजारों में इस दौरान भारी डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप भी शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो 6 फरवरी को बाजारों में जा सकते हैं। जानिए किस तरह से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
25 फीसदी डिस्काउंट
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिसमें लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों के लिए खास ऑफर दिया जा रहा है। मतदान के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाने के बाद कश्मीरी गेट मार्केट में 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, रोहिणी मार्केट में भी 3 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। दिल्ली के जामा मस्जिद और चांदनी चौक में भी कई होटल बुक करने पर भी 25 फीसदी तक डिस्काउंट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: सदर बाजार, पहाड़गंज में करें सस्ती शॉपिंग, सर्दियों में बढ़ जाती है रौनक
15 प्रतिशत तक की छूट
6 फरवरी को दिल्ली के कमला नगर बाजार में भी 15 फीसदी तक डिस्काउंट ले सकते हैं। इस बाजार में अलग-अलग सामान पर अलग-अलग डिस्काउंट रखा गया है। इसके अलावा खारी बावली बाजार में भी खरिदारी करने पर 5 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा।
लाजपत नगर मार्केट में सस्ती शॉपिंग
लाजपत नगर बाजार को दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है। यहां पर आमतौर पर कम कीमत पर ही सामान मिलता है, लेकिन 6 फरवरी को 5-10 प्रतिशत डिस्काउंट का खास ऑफर मिल जाएगा। कपड़े, सब्जियां और घर के सामान के अलावा इलेक्ट्रोनिक पर भी डिस्काउंट मिल जाएगा। अगर इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना है तो नेहरू प्लेस मार्केट जाएं। यहां पर कंप्यूटर और लैपटॉप पर करीब 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: गाजियाबाद के इन बाजारों में मिलेगा सस्ता सामान, वीकेंड पर बनाएं शॉपिंग का प्लान
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
13 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
16 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
23 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines