Winter Shopping: दिल्ली के इन बाजारों में '6 फरवरी' को करें सस्ती खरीदारी! बस करना होगा ये काम

Winter Shopping: दिल्ली में शादियों के सीजन में लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें, इसके लिए बाजारों में खास ऑफर लाया गया है। अगर आप भी बाजार जाने का सोच रहे हैं तो 6 फरवरी को स्पेशल डिस्काउंट मिलेगा।

Winter Shopping
विज्ञापन

Winter Shopping: दिल्ली में सर्दियों के मौसम की जल्द ही विदाई होने जा रही है। इस दौरान दिल्ली के कई बाजारों में सेल लगनी शुरू हो जाएगी। सीजन सेल के पहले दिल्ली के बाजारों में 6 फरवरी को खास ऑफर मिलने वाला है। यह ऑफर चुनाव को देखते हुए रखा गया है। दिल्ली के कई बाजारों में इस दौरान भारी डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप भी शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो 6 फरवरी को बाजारों में जा सकते हैं। जानिए किस तरह से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

25 फीसदी डिस्काउंट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिसमें लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों के लिए खास ऑफर दिया जा रहा है। मतदान के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाने के बाद कश्मीरी गेट मार्केट में 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, रोहिणी मार्केट में भी 3 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। दिल्ली के जामा मस्जिद और चांदनी चौक में भी कई होटल बुक करने पर भी 25 फीसदी तक डिस्काउंट मिल जाएगा।

विज्ञापन

15 प्रतिशत तक की छूट

6 फरवरी को दिल्ली के कमला नगर बाजार में भी 15 फीसदी तक डिस्काउंट ले सकते हैं। इस बाजार में अलग-अलग सामान पर अलग-अलग डिस्काउंट रखा गया है। इसके अलावा खारी बावली बाजार में भी खरिदारी करने पर 5 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा।

लाजपत नगर मार्केट में सस्ती शॉपिंग

लाजपत नगर बाजार को दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में से एक है। यहां पर आमतौर पर कम कीमत पर ही सामान मिलता है, लेकिन 6 फरवरी को 5-10 प्रतिशत डिस्काउंट का खास ऑफर मिल जाएगा। कपड़े, सब्जियां और घर के सामान के अलावा इलेक्ट्रोनिक पर भी डिस्काउंट मिल जाएगा। अगर इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना है तो नेहरू प्लेस मार्केट जाएं। यहां पर कंप्यूटर और लैपटॉप पर करीब 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ