सर्दियों में ज्यादा आराम पड़ सकता है सेहत पर भारी, जान लें इसके खतरनाक नुकसान!

Laziness Health Causes: सर्दियो में आलस एक बड़ी दिक्कत लाती है, इस मौसम में लोग कम से कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं और रजाई में घुसे रहते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं, तो यह आपकी ये आलस आपकी सेहत के लिए बड़ी खतरनाक साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे?…

Winter Laziness Health Risks

सर्दियों में क्यों लोगों को झेलनी पड़ती हैं स्वास्थ्य समस्याएं?

Health Issues in Winter: सर्दियों का मौसम आते ही रजाई से बाहर निकलना मुश्किल लगने लगता है. ठंडी हवा और कम धूप के कारण शरीर बहुत सुस्त हो जाता है और लोग फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) से दूरी बनाने लगते हैं. आज की तेज जिंदगी में पहले ही दिमागी काम ज्यादा और शारीरिक मेहनत कम हो चुकी है, ऊपर से सर्दियों का आलस इस समस्या को और बढ़ा देता है. देखने में यह आदत सामान्य लगती है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा रहना शरीर को बीमारियों का घर बना सकता है. इसलिए आयुर्वेद भी इसे शरीर के लिए एक चेतावनी मानता है, क्योंकि आलसी शरीर धीरे-धीरे अपनी ताकत खोने लगता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कम शारीरिक गतिविधि को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर को कर्मयोग का साधन माना गया है, यानी शरीर का चलते-फिरते रहना बेहद जरूरी है. शास्त्रों में कहा गया है कि अतियोग, हीनयोग और गलत तरीके से किए गए कार्य ही रोगों की जड़ होते हैं. जब शरीर पर्याप्त रूप से सक्रिय नहीं रहता, तो वात और कफ दोष असंतुलित होने लगते हैं (यानी शरीर का सिस्टम स्लो हो जाता है). इसका सीधा असर पाचन, इम्युनिटी (Immunity) और एनर्जी लेवल पर पड़ता है. सर्दियों में कम चलना-फिरना कफ दोष को बढ़ाता है, जिससे सर्दी-खांसी से लेकर गंभीर बीमारियों तक का खतरा बढ़ा सकता है.

कम एक्टिव रहने से बढ़ता मोटापा और अन्य समस्याएं

विज्ञापन

अगर दिन का बड़ा हिस्सा कुर्सी पर बैठे-बैठे बीतता है, तो शरीर में फैट जमा होने लगता है और मेटाबॉलिज्म (Metabolism) कमजोर हो जाता है. यही वजह है कि सर्दियों में मोटापा और डायबिटीज (Diabetes) जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं. इसके अलावा लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में रहने से मांसपेशियों में जकड़न आने लगती है. साथ ही, आपने गौर किया होगा कि धीरे-धीरे जोड़ों में दर्द, गठिया और कमर दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं, जो आगे चलकर मुश्किलों को और बढ़ा सकती हैं.

दिल, दिमाग और इम्युनिटी पर भी पड़ता है असर

विज्ञापन

शारीरिक गतिविधि कम होने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) धीमा हो जाता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. जब शरीर ठीक से नहीं चलता, तो ऑक्सीजन शरीर के हर हिस्से तक सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती. इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, जिससे डिप्रेशन (Depression), चिंता व तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इतना ही नहीं, आलस के कारण पाचन तंत्र कमजोर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है. इसलिए सर्दियों में हल्की एक्सरसाइज, योग और नियमित चलना-फिरना बेहद जरूरी है, ताकि शरीर स्वस्थ और एक्टिव बना रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ