पीलिया सबसे पहले कहां दिखाई देता है? एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी ने बताया कितने दिनों में ठीक होता है

Pelia Kahan Se Dikhai Deta Hai: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से पीलिया की पहचान आसानी से की जा सकती है. आप एक्सपर्ट के बताए टिप्स से भी बिना टेस्ट के भी इस बीमारी का पता लगा सकते हैं.

pelia kaha dikhai deta hai

पीलिया के शुरुआती संकेत. Image Credit- Shutterstock 

Pelia Ke Lakshad: पीलिया लोगों को होने वाली बहुत ही आम बीमारी है, लेकिन वक्त पर ध्यान देना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि पीलिया का असर सीधा लिवर पर पड़ता है और धीरे-धीरे लिवर बेकार होने लगता है. एक्सपर्ट का कहना है कि जब शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, तब पीलिया की समस्या होना शुरू हो जाती है. ज्यादातर लोग इसे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन समय पर पहचान और सही देखभाल बेहद जरूरी होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप पीलिया की पहचान शुरुआती दौर में कैसे कर सकते हैं. इसके लक्षण क्या हैं, आइए आचार्य मनीष जी से जानते हैं कि यह बीमारी कितने दिनों में ठीक हो सकती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलिया सबसे पहले कहां दिखाई देता है? | Pelia Sabse Pehle Kaha Dikhai Deta Hai 

पीलिया की बीमारी सबसे पहले आंखों में दिखाई देती है. आचार्य मनीष जी का कहना है कि इस बीमारी का सबसे पहला संकेत आंखों की सफेदी में नजर आने लगता है. एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए क्योंकि जब शरीर में बिलीरुबिन बढ़ता है तो उसका असर सबसे पहले आंखों पर दिखता है, क्योंकि वहां की स्किन बहुत पतली होती है.

पीलिया के शुरुआती संकेत 

  • स्किन का पीला पड़ना 
  • चेहरे से शुरू होकर पूरे शरीर तक फैलना 
  • जीभ और मुंह में पीलापन पैदा होना 
  • नाखूनों का रंग पीला होना
  • पेशाब का रंग गहरा पीला होना 
  • मल का रंग हल्का या सफेद हो जाना 

पीलिया की बीमारी होने के कारण

पीलिया होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बहुत से कारण आम हैं जो ज्यादातर लोगों में देखने को मिलते हैं. वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल गलत खानपान और दिनचर्या पीलिया का बड़ा कारण बन रही है. 

विज्ञापन
  • लिवर इंफेक्शन होना 
  • गंदा पानी पीना या बासी खाना खाना 
  • ज्यादा तला-भुना खाना
  • शराब का सेवन करना 
  • लिवर पर ज्यादा दवाइयों का असर होना 
  • पित्त की थैली में रुकावट 

पीलिया कितने दिनों में ठीक होता है?

पीलिया का ठीक होना इंसान की प्रकृति पर निर्भर करता है और होने वाली बीमारी कितनी गंभीर है. आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर समय पर पहचान हो जाए और सही परहेज कर लिया जाए तो 15 से 30 दिनों में ठीक हो सकता है. वहीं, इसमें 1 से 2 महीने का भी समय लग सकता है. हालांकि, हर इंसान का शरीर अलग होता है, इसलिए ठीक होने का समय भी अलग-अलग हो सकता है. 

पीलिया में क्या परहेज जरूरी है?

आचार्य मनीष जी ने बताया है कि पीलिया में कुछ चीजें खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए आप बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना बिल्कुल ना खाएं. दिन में आराम करें और भरपूर नींद लें. साफ और उबला हुआ पानी पिएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ