क्या मां बनने के बाद मेंटल हेल्थ पर होता है गहरा असर? एक्सपर्ट ने बताया डिलीवरी के बाद कैसे रखें अपना ख्याल

Mental Health After Pregnancy: इस दौरान महिलाओं को अपनी हेल्थ पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं तो उन्हें कमजोरी लंबे वक्त तक रहती है. इसलिए आप एक्सपर्ट के बताए टिप्स से अपनी हेल्थ पर ध्यान दे सकते हैं.

How to Care After Pregnancy

मां बनने के बाद महिलाओं को होने वाली आम परेशानियां. Image Credit- Shutterstock

How to Care After Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती हैं और जब बच्चा पैदा हो जाता है तो अक्सर लोगों को यह लगता है कि अब सारी परेशानियां खत्म हो गई हैं. इसलिए सबका ध्यान एक मां से हटकर बच्चे पर चला जाता है, लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि डिलीवरी के बाद का जो वक्त होता है वो एक महिला के लिए बहुत नाजुक होता है. हालांकि, कई लोग महिलाओं की रिकवरी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन डिलीवरी के बाद वाली शारीरिक और मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं. इसको लेकर डॉक्टर रुजुल झवेरी (ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) का कहना है कि इस दौरान महिलाओं को अपनी हेल्थ पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर महिलाएं ध्यान नहीं देती हैं तो उन्हें कमजोरी लंबे वक्त तक रहती है. इसलिए आप एक्सपर्ट के बताए टिप्स से अपनी हेल्थ पर ध्यान दे सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बनने के बाद महिलाओं को होने वाली आम परेशानियां

  • बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी
  • नीचे के हिस्से में दर्द या तकलीफ
  • नींद न आना या बार-बार नींद खुलना
  • मूड बदलना
  • घबराहट होना या एकदम सुन्न महसूस करना
  • खून की कमी होना

क्या मां बनने के बाद मेंटल हेल्थ पर होता है गहरा असर?

कई बार नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद भी महिलाएओं की हेल्थ पर गहरा असर होता है. इस दौरान महिलाओं को बहुत कुछ सहना पड़ता है. डिलीवरी के समय डॉक्टर या नर्स की बातें महिलाओं के दिमाग पर गहरा असर डालने का काम करती हैं. डॉक्टर रुजुल झवेरी का कहना है कि यह सिर्फ पहली बार मां बनने वालों के साथ नहीं, बल्कि दूसरी या तीसरी बार मां बनने वाली महिलाओं के साथ भी हो सकता है.

इस मानसिक तकलीफ पर ध्यान क्यों नहीं जाता?

डिलीवरी के बाद की देखभाल में सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसे किसी टेस्ट या रिपोर्ट में नहीं देखा जा सकता. ब्लड प्रेशर या खून की कमी की तरह इसे नापना आसान नहीं है.

विज्ञापन

मां बनने के बाद अपना ख्याल कैसे रखें?

डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर करने के लिए नींद बहुत जरूरी है. इसलिए भरपूर आराम करें और खुद को भी वक्त दें.
इस समय सही डाइट बेहद जरूरी है. इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां और दालें शामिल करें.
डिलीवरी के बाद हार्मोनल बदलाव से मूड स्विंग्स होना आम है. इसलिए अपनी फीलिंग्स किसी करीबी से शेयर करें और अगर ज्यादा उदासी या घबराहट हो तो डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ