Winters में फटे होंठ होंगे मिनटों में मुलायम! Celebrity Beauty Expert ने बताए कई घरेलू तरीके

Winter Care Tips: सर्दियों में अगर आपके भी होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं तो आप सेलिब्रिटीज के ब्यूटी एक्सपर्ट्स के इन तरीकों को अपना सकते हैं।

Chapped lips in winters will become soft in minutes

फटे होंठ की परेशानी अब दूर!

Winter Care Tips in Hindi: सर्दियों में पड़ने वाली कड़कड़ाती ठंड न केवल आपके शरीर बल्कि आपके होठों की नमी को भी चुरा लेती है। ऐसे में लोग काफी महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं, कई लोग तो अपने फटे होंठों को चाटते भी रहते हैं ताकि उनमे नमी बनी रहे। यह तरीका एक मिनट के लिए तो काम करता है, लेकिन यह होंठों की नमी को बरकरार रखने का कोई पर्मनंट इलाज नहीं है।

विज्ञापन

ऐसे में सेलिब्रिटी ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन ने कुछ लिप स्क्रब आपके साथ शेयर किए हैं जिन्हें आप फटे होंठों से बचने के लिए अपनी रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट के के अनुसार, विटामिन ए, सी और बी2 होठों के लिए काफी जरूरी होता है, इसलिए हमें नींबू, संतरा, पका पपीता, टमाटर, गाजर, हरी सब्जियां, नट्स, साबुत अनाज और दूध जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी से नहीं मिल रहा छुटकारा? ये 10 घरेलू नुस्खे हैं कारगर 

Beauty Expert शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए तरीके:-

shehnaz hussan, Winter Care Tips

shehnaz hussan

मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा

सबसे पहले उन्होंने बताया कि सर्दियों में मैट लिपस्टिक की जगह ग्लॉसी लिपस्टिक का (Winter Care Tips) यूज करना चाहिए। साथ ही मेकअप हटाते समय अपनी लिपस्टिक से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का यूज करें।

विज्ञापन

होंठों को चीनी से करें स्क्रब

एक्सपर्ट्स के अनुसार सर्दियों में वीक में एक बार होंठों को स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के लिए आप पिसी हुई चीनी का यूज कर सकते हैं। स्क्रब करने के बाद होंठों   पर दूध की मलाई लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। अगर होंठ काले हो गए हैं तो दूध की मलाई में कुछ बूंदे नींबू के रस को भी मिला सकते हैं।

शहद और तिल के बीज

आप शहद को तिल के बीज के साथ मिला सकते हैं और उन्हें होंठों पर स्क्रब (Winter Care Tips) के जैसे यूज कर सकते हैं, धीरे से अपने होंठों  पर रगड़े और फिर सादे पानी से धो सकते हैं। आप अखरोट के पाउडर में शहद मिलाकर भी होंठों को स्क्रब कर सकते हैं।

विज्ञापन

बादाम का तेल करें यूज

सर्दियों की रातों में रोजाना बादाम का तेल होठों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। बादाम का तेल बहुत पौष्टिक होता है और कुछ समय में स्किन का कलर हल्का (Winter Care Tips) कर सकता है। होंठों का मेकअप हटाने के लिए भी इस तेल को यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

आर्गन ऑयल या नारियल तेल

आर्गन ऑयल या नारियल तेल को किसी दानेदार (Winter Care Tips) चीज जैसे तिल के बीज, अखरोट पाउडर, चीनी, या पिसे हुए बादाम के साथ मिलाया जा सकता है और आप उसे होठों पर स्क्रब की तरह यूज कर सकते हैं।  रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन याद रखें कि ज्यादा बार होठों को सरब न करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ