शादी से पहले क्यों दूल्हा-दुल्हन छिपकर करा रहे हैं ये टेस्ट? सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Fertility Test: एक रिपोर्ट में सामने आया कि बड़ी संख्या में दूल्हा और दुल्हन शादी से पहले डॉक्टरों के पास जाकर एक खास टेस्ट चुपचाप करा रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और किस काम आता है ये टेस्ट?

Pre Marriage Fertility Test

कौन सा टेस्ट छिपकर करा रहे हैं आजकल के कपल्स? (Image: AI)

कुछ साल पहले तक शादी से पहले लोग एक-दूसरे की पसंद, परिवार और करियर पर ही बात करते थे, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. शादी एक बड़ा फैसला होता है, जिसमें दो अनजान एक दूसरे के हमसफर बनकर पूरी जिंदगी बिताते हैं. इसी को देखते हुए आज के युवा कपल शादी से पहले अपनी सेहत और फ्यूचर फैमिली प्लानिंग को लेकर ज्यादा सोचने लगे हैं और दूसरों से छिपकर चुपचाप फर्टिलिटी टेस्ट करवा रहे हैं. इस टेस्टे के पीछे की वजह यह है कि शादी के बाद किसी अनचाही परेशानी का सामना दोनों में से किसी को न करना पड़े.

विज्ञापन

शादी से पहले फर्टिलिटी टेस्ट क्यों करा रहे हैं कपल?

डॉक्टरों के मुताबिक, ओपीडी में ऐसे कपल्स की संख्या बढ़ रही है जो शादी से पहले ही फर्टिलिटी (Fertility) से जुड़ी जांच करवा रहे हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इसका मकसद किसी तरह का डर है, तो ऐसा बिलकुल नहीं हैं, बल्कि पहले से सच्चाई जानकर मानसिक रूप से तैयार रहना है. खास बात यह है कि अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी इस जांच को गंभीरता से ले रहे हैं. फैमिली प्लानिंग को लेकर यह सोच दिखाती है कि कपल्स अब ज्यादा जिम्मेदार और प्रैक्टिकल हो गए हैं.

विज्ञापन

पुरुषों में क्यों घट रही है स्पर्म काउंट?

विज्ञापन

फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुनियाभर में पुरुषों की स्पर्म (Sperm) की संख्या लगातार कम हो रही है. कई रिसर्च में यह सामने आया है कि पिछले कुछ दशकों में औसत स्पर्म काउंट में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पहले जो काउंट सामान्य माना जाता था, आज वही कई मामलों में मुश्किल से पूरा हो पा रहा है. विशेषज्ञ बताते हैं कि अब समस्या सिर्फ स्पर्म की संख्या की नहीं, बल्कि उनकी रफ्तार और बनावट की भी है, जो प्रजनन क्षमता को सीधे प्रभावित करती है.

ओपीडी में सामने आ रहे चौंकाने वाले मामले

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर बताते हैं कि कई बार जांच के बाद असली समस्या वहीं निकलती है, जहां उम्मीद कम होती है. कुछ मामलों में महिला की सभी रिपोर्ट नॉर्मल होती हैं, जबकि पुरुष में जन्मजात या लाइफस्टाइल से जुड़ी वजहों से लो स्पर्म काउंट सामने आता है. इन सबके बीच दिलचस्प बात यह है कि जहां पहले माहिलाएं इस तरह के टेस्ट को लेकर खुलकर बात नहीं कर पाती थी, वहां अब कई महिलाएं शादी से पहले ही होने वाले जीवनसाथी का फर्टिलिटी टेस्ट (Fertility Test) कराने की सामने रख पा रही हैं. यह बदलाव समाज में सोच के सकारात्मक बदलाव को दिखाता है.

पुरुषों में इनफर्टिलिटी के पीछे कौन जिम्मेदार

विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों में इनफर्टिलिटी की बड़ी वजहें आज की गलत लाइफस्टाइल हैं. इसमें धूम्रपान, शराब, जंक फूड, ज्यादा तनाव और लंबे समय तक बैठकर काम करना स्पर्म क्वालिटी को नुकसान बहुत पहुंचाता है. इसके अलावा, बढ़ता वायु प्रदूषण, केमिकल्स, प्लास्टिक और हार्मोन बिगाड़ने वाले तत्व भी इस समस्या में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि शादी से पहले फर्टिलिटी टेस्ट कराना डर की नहीं, बल्कि समझदारी की निशानी है, जिससे भविष्य को लेकर सही फैसले लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ